Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: आम नागरिकों के साथ बाइक चलाकर कलेक्टर व एसपी ने मतदाताओं को किया जागरूक

Vivek Sahu

Sun, Apr 28, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान)  लोकसभा निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदाताओं को जागरूक करने कोरबा शहर के प्रमुख मार्गों में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी आदि की उपस्थिति में जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का आयोजन किया गया। रैली में कलेक्टर, एसपी सहित शहर के युवाओं तथा आम मतदाताओं एवं अधिकारियों -कर्मचारियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बाइक रैली में मतदाताओं को मतदान दिवस 07 मई को मतदान करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने की अपील की गई।   https://youtu.be/PuevR4gjWxo?si=FOwblKmNNjLGFCuf   बाइक रैली के माध्यम से आम नागरिकों को यह भी संदेश दिया गया कि सड़क पर यातायात के नियमों का पालन करें और बाइक चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। बाइक रैली में शामिल युवाओं एवं आम नागरिकों ने बैनर-पोस्टर के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली का शुभारंभ हरी झंडी दिखाकर कलेक्टोरेट परिसर से किया गया। इस दौरान प्रमुख मार्गों पर बाइक चलाते हुए मतदाताओं को लोकसभा निर्वाचन में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की। कलेक्टर ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारा एक-एक वोट महत्व रखता है। समय पर मतदान करके हम सभी मतदाता अपने पसंद का उम्मीद्वार चुन सकते हैं।   हम सभी मतदान में जितना अधिक भाग लेंगे, हमारा लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा, उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाताओं की जानकारी के लिए लगातार अनेक सुविधाएं दी जा रही है।   हम अपने उम्मीदवार के विषय में भली-भांति जान सकते हैं। कलेक्टर ने बाइक रैली का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक बनाना और उन्हे मतदान के लिए प्रेरित करना बताया है। उन्होंने अपील की है कि 07 मई को सभी मतदाता अपने नजदीकी मतदान केन्द्र में जाकर मतदान अवश्य करें। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत परिचय पत्र अवश्य रखें।   https://youtu.be/KM74GOG8JXE?si=r3kF7Xf_SXD_-lZP   बाइक रैली का आयोजन कलेक्टारेट परिसर से प्रारंभ होकर तानसेन चौक (आईटीआई) चौक होते हुए बुधवारी बाजार चौक, सीएसईबी चौक, टीपी नगर चौक, सतनाम/गुरूघासीदास चौक, महाराणा प्रताप चौक बुधवारी, घंटाघर चौक (मिनीमाता कालेज), कोसाबाड़ी चौक, एनसीसी कैम्प (पुराना आरटीओ आफिस), तहसील आफिस, एसपी आफिस होते हुए कलेक्टोरेट परिसर पर समाप्त हुई। जिला प्रशासन द्वारा बाइक रैली की नियमानुसार एसडीएम कोरबा से अनुमति ली गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ व स्वीप नोडल अधिकारी श्री संदीप मिश्रा, निगम आयुक्त श्रीमती प्रतिष्ठा ममगाई, सहित अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, एसडीएम कोरबा श्रीकांत वर्मा एवं डिप्टी कलेक्टर तथा जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक उपस्थित थे।   मतदान करने लिया गया संकल्प*- जिला स्तरीय स्वीप बाइक रैली में जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस, वन तथा व नगर पालिक निगम के कर्मचारी तथा आम नागरिक शामिल हुए। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने सभी को भारत के लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान करने की शपथ दिलाई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन