Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: वाणिज्य उद्योग मंत्री श्री देवांगन 17 मई को कोरबा में 68.30 लाख रूपए के विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन।

Vivek Sahu

Fri, May 16, 2025
कोरबा मई 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय नेतृत्व में गांव एवं शहरी क्षेत्रों में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है।   इसी क्रम में प्रदेश के वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री मंत्री श्री लखनलाल देवांगन शनिवार 17 मई को अपरान्ह 3.20 बजे कोरबा के संजय नगर सामुदायिक मंच केनाल रोड वार्ड क्रमांक 11 में 68 लाख 30 हजार रूपए के विभिन्न निर्माण कार्यो का भूमिपूजन करेंगे। तत्पश्चात तिरंगा यात्रा में शामिल होंगे। नगर निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 01 अंतर्गत शा.उ.मा.वि कोरबा में सायकल स्टैण्ड का निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 6.30 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 05 अंतर्गत इंदिरा नगर में पंडाल एवं मुक्तिधाम निर्माण कार्य 5.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 07 अंतर्गत नवनीत रजक घर के पास चबुतरा निर्माण कार्य 7.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 09 अंतर्गत ईमलीडूग्गू में सार्वजनिक शौचालय का मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य 5.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 11 अंतर्गत संजय नगर में उपस्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक भवन के पीछे तक नाली एवं सी.सी रोड निर्माण कार्य 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 13 के अंतर्गत वृद्धजनों एवे सियान सदन का निर्माण कार्य 10.00 लाख रूपए, वार्ड क्रमांक 04 अंतर्गत बुधिया पेट्रोल पम्प से गांधी चौक मंदिर तक आर सी.सी नाला निर्माण कार्य स्वीकृत राशि 25.00 लाख रूपए का भूमिपूजन करेंगे।   इस दौरान कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजु देवी राजपुत भी उपस्थित रहेंगी। इसके पश्चात मंत्री श्री देवांगन शाम 4.30 बजे घंटाघर-निहारिका रोड में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन