: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांकीमोंगरा में मोदी सरकार पर बोला हमला, भाजपा ने आदिवासियों, गरीबों और दलितों को दबाने का काम किया-खडग़े
Vivek Sahu
Sat, Nov 11, 2023
कोरबा। देश में जहां भी चुनाव होते हैं वहां भाजपा के तीन स्टार प्रचारक पहले पहुंच जाते हैं। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स भाजपा के स्टार प्रचारक हैं। ये स्टार प्रचारक कांगे्रस वालों के घर छापा डालती है ताकि इलेक्शन ठीक न हों। छापा सिर्फ कांगे्रस नेताओं पर होता है बीजेपी नेताओं पर क्यों नहीं। भारतीय जनता पार्टी ने आदिवासियों, गरीबों और दलितों को दबाने का काम किया है। उक्त बातें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने कोरबा के बांकीमोंगरा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही।
श्री खडग़े ने कहा कि महिलाओं को कोई भी हक न उनकी पार्टी में है न उनकी विचारधारा में हैं। महिलाओं को समानता देने की विचारधारा भाजपा में नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। चाहे कोई भी चुनाव विधानसभा, जिला पंचायत या अन्य नरेन्द्र मोदी कहते हैं कि मेरा चेहरा देखकर वोट दो। निकाय चुनाव तक में अपना चेहरा दिखाते हैं।
आपको प्रधानमंत्री का पद मिला है देश को सुरक्षित बनाने के लिए, युवाओं को नौकरी दिलाने के लिए आपको चुना है। अगर बीजेपी का प्रत्याशी गलत निकलता है तो मोदी जी कहते हैं मेरी सूरत देखो, लेकिन बार-बार मोदी को देखकर ही देश की बुरी हालत हो गई। श्री खडग़े ने कहा कि मोदी जी ने जो वादा किया था उसे निभाया नहीं। खाते में 15 लाख आए नहीं, हर साल दो-दो करोड़ रोजगार का वादा झूठा निकला, किसानों की आमदनी दो गुना करने का वादा भी झूठ ही रहा है।
छत्तीसगढ़ में भाजपा शासनकाल में आदिवासियों, गरीबों और दलितों का जो शोषण होता रहा है उन्हें मौका देंगे तो फिर यह शोषण होगा। श्री खडग़े ने कहा कि सबको शिक्षा, समानता देने का काम कांगे्रस ने किया है। यहां जो उद्योग है, इंडस्ट्री है वह सब कांगे्रस ने बनाया है। बड़े बड़े कारखाने कांगे्रस ने बनाए। जो हमने बनाया उसे बचाने के बजाए हड़पने का काम बीजेपी कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ को लूटने, युवाओं को ठगने और माता बहनों को छलने का काम भारतीय जनता पार्टी ने किया है।
पांच साल में हमारी सरकार ने जो कहा था उसे पूरा किया। पिछले विधानसभा चुनाव में कमी रह गई थी। इस बार कोरबा जिला में यह कमी नहीं रहेगी। यहां की चारों सीटें कांगे्रस जीतेंगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, सांसद ज्योत्सना महंत, राजस्व मंत्री व कोरबा प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल, कटघोरा प्रत्याशी पुरुषोत्तम कंवर, पाली तानाखार प्रत्याशी दुलेश्वरी सिदार व रामपुर प्रत्याशी फूलसिंह राठिया, प्रशांत मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन