: जिला पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के बीच समन्वय बैठक आयोजित
Vivek Sahu
Wed, Nov 15, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान)– आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न केंद्रीय और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की कंपनियां कोरबा जिले को उपलब्ध कराई गई हैं। सुरक्षा कंपनियां कोरबा आ चुकी हैं।
आज दिनांक 11/1/2023 को राजीव गांधी ऑडिटोरियम ट्रांसपोर्ट नगर कोरबा में पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र शुक्ला की अध्यक्षता में इन सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक में पुलिस अधीक्षक कोरबा द्वारा जिले के बारे में बुनियादी जानकारी के साथ-साथ विभिन्न स्थानों पर बलों की तैनाती जैसे मतदान केंद्रों, एफएसटी, एसएसटी, गश्ती दलों आदि के संबंध में सामान्य जानकारी दी गई, साथ ही संबंधित सामान्य दिशानिर्देश दिए गए।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन