Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कुसमुंडा के देशी शराब भठ्ठी में एक अज्ञात युवक की शव मिला

Vivek Sahu

Wed, Jul 3, 2024
कोरबा  कुसमुंडा थाना क्षेत्र के देशी शराब दुकान के पास एक युवक की अज्ञात कारणों से मौत हो गई है । मामले की जानकारी होने के बाद कुसमुंडा पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है । फिलहाल मौत प्रथम दृष्टि शराब के अत्यधिक नशे को माना जा रहा है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा । सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुसमुंडा थाना क्षेत्र में उस समय लोगो मे हड़कम्प मच गया जब कुछ लोगो ने अपने काम के सिलसिले में कुसमुंडा देशी शराब दुकान की ओर गए थे । जंहा लोगो ने एक लगभग 30-35 वर्षीय युवक को अचेत अवस्था मे देखा पहले शराब के नशे में सोये होने का संदेह जताया जा रहा था । लेकिन काफी देर होने के बाद भी उसके शरीर में कोई हलचल नही होने के कारण अनहोनी की आशंका जताते हुए उसके करीब जाकर देखा तो युवक की सांसें नही चल रही थी । जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई । सूचना पर पहंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही कर उनकी शिनाख्त का प्रयास किया गया । बताया जा रहा है कि मृतक कोरबा के पम्प हॉउस का रहने वाला है जो अपनी मोटर सायकिल क्रमांक सीजी 12 बीएल 1349 में कुसमुंडा आया हुआ था । साम को कुछ लोगो ने मृतक को कुसमुंडा देशी शराब की दुकान में शराब का सेवन करते देखा था । उसके बाद उनके साथ क्या हुआ और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई इसकी जानकारी किसी को नही है । पुलिस मामले में मार्ग कायाम कर मामले की जांच में जुट गई है पुलिस का मानना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा होने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन