Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: एमसीएमसी के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा/ विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु गठित मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति (एमसीएमसी) के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती की गई है। संबंधित अधिकारी एमसीएमसी के नोडल अधिकारी श्री सेवा राम दीवान संयुक्त कलेक्टर कोरबा, सहायक नोडल अधिकारी श्री कमलज्योति जाहिरे के निर्देशन एवं समन्वय में कार्य करेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार ने आज एक आदेश जारी कर मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण समिति के सहयोग हेतु अधिकारियों की तैनाती की है। जारी आदेश के अनुसार श्री विनोद सिंह, कार्मिक प्रबंधक एसईसीएल मानिकपुर, सुश्री उष्मा घोष जनसंपर्क अधिकारी एनटीपीसी, सुश्री मानसी चौहान, संवाद प्रमुख बालको, श्री अजीत तिर्की कल्याण अधिकारी डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ताप विद्युत गृह, श्री सुरेश सिंह कंवर कल्याण अधिकारी एचटीपीएस पश्चिम कोरबा, श्री मनोज कुमार रजक जनसंपर्क अधिकारी जिला पंचायत तथा श्री बसंत कुमार जिला समन्वयक की ड्यूटी लगाई गई है। /मनोज/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन