Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: शासन की योजनाओं से संबंधित प्रचार सामग्री का किया गया वितरण।

Vivek Sahu

Mon, May 5, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )सुशासन तिहार अन्तर्गत तृतीय चरण में समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिले में आज पाली ब्लाक के मदनपुर, कोरबा ब्लाक के भैंसमा और पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के पसान में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा राज्य शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान विभाग द्वारा जिले में किये गये महत्वपूर्ण विकास कार्यों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शनी के माध्यम से आम लोगों को बताया गया। जनसंपर्क विभाग के श्री मनीष यादव द्वारा पाली ब्लाक के मदनपुर में प्रदर्शनी लगाकर प्रचार सामग्री- हम सबके राम, सुशासन के नवीन आयाम, आदिवासियों का उत्थान, विष्णु का सुशासन, जनादेश परब रिपोर्ट कार्ड, खुशियों का आशियाना, छत्तीसगढ़ जनमन आदि का वितरण किया गया। प्रदर्शनी में पहुंची श्रीमती हेमबाई, दुखनी धु्रव, बैशाखा अहिर, अनार कुंवर, प्रतिमा अहिर, सुमन खैरवार, फुलचंद, राजाराम, बिरजू खैरवार, नारायण प्रसाद आदि ने प्रचार सामग्री प्राप्त करने के पश्चात कहा कि इससे शासन की योजनाओं की जानकारी मिलेगी और वे भी योजनाओं के संबंध में अन्य किसी को बता पायेंगे।   महिलाओं ने बताया कि उन्हें महतारी वंदन योजना की राशि प्राप्त होती है। यह राशि हर माह वे खाते से निकाल लेती हैं। राशि का उपयोग घर के जरूरी खर्चों के लिये किया जाता है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन