: एकलव्य विद्यालय छुरीकला में 15 दिसंबर को संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी का होगा आयोजन
Vivek Sahu
Thu, Dec 14, 2023
कोरबा छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति रायपुर द्वारा 51वें राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी 2024 में भाग लेने हेतु एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयोें की संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी वर्ष 2023-24 का आयोजन 15 दिसंबर 2023 को विकासखण्ड कटघोरा के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय छुरीकला में आयोजित किया गया है।
कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास से प्राप्त जानकारी के अनुसार संभाग स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में बिलासपुर संभाग के रायगढ़, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, मुंगेली, सक्ती व कोरबा जिला हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी के दो घटक होंगे। जिसमें पहला प्रदर्शनी व दूसरा सेमीनार (मिलेट्स फॉर हेल्थ एण्ड सस्टेनेबल प्लैनेट) है। इसी प्रकार प्रदर्शनी हेतु उप थीम हेल्थ, लाइफ (लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट), एग्रीकल्चर, कम्युनिकेशन एण्ड ट्रांसपोर्ट तथा कम्प्यूटेशनल थिंकिंग निर्धारित की गई है। प्रत्येक थीम से 03 मॉडल का चयन कर राष्ट्रीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में भेजा जाएगा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन