Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

महिला सशक्तिकरण की ओर अहम कदमः भूमि रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50 प्रतिशत की कमी का व्यापक स्वागत।

: वन विभाग की बड़ी लापरवाही के चलते फिर से दर्जनों प्रवासी पक्षी गाज की चपेट में आने से मृत, 1 व्यपारी जिला अस्पताल में भर्ती है, एक तरफ कनकी को पर्यटन घोषित किया गया और दूसरी तरफ सुरक्षा के नाम अनदेखा किया जा रहा है ,

Vivek Sahu

Sun, Aug 20, 2023
कोरबा तेज गरज के साथ हो रही बारिश के दौरान कनकेश्वर धाम, कनकी में 5 प्रवासी ओपन बिल स्टार्क पक्षियों की गाज की चपेट में आने से मौत हो गई।और मेला में आये 1 व्यपारी घायल है जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जिसकी हालात गंभीर बताई जा रही है। करतला ब्लॉक के कनकेश्वर धाम में शिव मंदिर है, जिसके परिसर में स्थित पेड़ों पर हजारों पक्षी हर साल बारिश के ठीक पहले पहुंचते हैं। सावन महीने में यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ये पक्षी बड़ा आकर्षण होते हैं। प्रायः हर वर्ष गाज गिरने से इनमें से कई पक्षियों की मौत भी हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि वन विभाग की ओर से इन पक्षियों के संरक्षण के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपने प्रयास से पेड़ों के इर्द-गिर्द जाली लगाई थी लेकिन अधिकांश टूट चुकी है। तड़ित चालक लगाकर आकाशीय बिजली से होने वाले नुकसान से इनको बचाने का प्रयास पूर्व में किया गया था लेकिन यह भी अब टूट-फूट चुका हैं। वर्तमान में 1 तड़ित चालक लगाया गया है ,परन्तु तड़ित चालक महामाया मंदिर के शिखर पर लगा दिया गया है जिसके चलते प्रवासी पक्षियों के साथ मंदिर परिसर में और खतरा मंडरा रहा है , वन विभाग प्रवासी पक्षी ओपन बिल स्टार्क के संरक्षण और देख रेख में लापरवाही बरत रहे है जिसका ताजा उदाहरण आज रात देखने को मिला जिसमे एक व्यवसायी घायल और 5 प्रवसीय पक्षी मृत हो गए है प्रवासी पक्षी यहाँ अपने वंश वृद्धि के लिए आती है अक्टूबर माह तक इनके बच्चे अंडे से निकल आते है और नवम्बर तक उड़ना सिख जाते है नवम्बर में प्रवसी पक्षी कनकी से चले जाते है

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन