Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: शासकीय और अशासकीय शालाओं के सभी शिक्षकों और कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं शिक्षा विभाग।

Vivek Sahu

Thu, Sep 26, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान )मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सभी निजी, शासकीय शालाओं और मदरसों में पढ़ाने वाले शिक्षकों और वहां काम करने वाले स्टाफ सहित समस्त कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन कराने का निर्णय लिया है।   पुलिस वेरिफिकेशन में किसी के खिलाफ अपराधिक मामले दर्ज पाए जाने पर उसे स्कूल से हटाने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है।   कोरबा पैरेंट्स एसोसिएशन छात्र छात्राओं के हित में उठाए गए इस कदम का स्वागत करता है।   शिक्षा मंत्री श्री टंकराम वर्मा जी से मांग करते हैं कि छत्तीसगढ़ में भी सभी स्कूल, कालेज, मदरसों और शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत टीचिंग एवं नानटिचिंग स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराएं।   कोरबा सहित पूरे छत्तीसगढ़ में की ऐसी घटनाएं हो चुकी है जिसमें स्कूल, कालेज में कार्यरत स्टाफ और शिक्षकों द्वारा छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार और यौन अपराधों की आरोप लगा है।   अपराधिक किस्म के लोगों को स्कूल कालेज से दूर रखना जरूरी हो गया है।   वर्तमान परिदृश्य में घट रही घटनाओं से पालको में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है जिसे दूर करने के लिए मध्यप्रदेश शिक्षा विभाग का निर्देश स्वागत योग्य है।   छत्तीसगढ़ शिक्षा विभाग को भी इस दिशा में जरूरी कदम उठाना चाहिए और अपराधिक किस्म एवं नशा करने वाले कर्मचारियों को स्कूल कालेज से हटाने की कार्रवाई करें। नूतनसिंह ठाकुर अध्यक्ष, कोरबा जिला पालक संघ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन