Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: आबकारी विभाग की नशे के खिलाफ तगड़ी कार्रवाई

Vivek Sahu

Fri, Feb 16, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने आबकारी विभाग को अवैध नशा कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान हेतु निर्देशित किया है। सहायक आयुक्त श्री सौरभ बख्शी ने जिले के आबकारी अधिकारी श्री रमेश अग्रवाल को कंट्रोल रूम से प्रतिदिन छापामार कार्यवाही कर प्रकरण कायम करने निर्देशित किया है। आज दिनांक 15/2/24 को आबकारी अधिकारी श्री रमेश कुमार अग्रवाल को मुखबिर से मौखिक सूचना मिली की नकटीखार गोढी मार्ग पर मोटरसाइकिल से दो लोग अवैध रूप से गांजा लेकर कोरबा बेचने के लिए निकले हैं उन्होंने अपनी टीम को अलर्ट किया और छापा मार कार्रवाई हेतु रवाना हुए, मुखबिर के बताएं अनुसार जगह पर नाकाबंदी की गई जिसमें पाइपलाइन रोड पर मोटरसाइकिल एचएफ डीलक्स सीजी 12 बीएफ 7152 से दो व्यक्ति आते हुए दिखे। मोटरसाइकिल में दोनों के बीच एक बैग रखा हुआ था, टीम ने बाइक को रोका और दोनो के पास रखे बैग की तलाशी ली इसमें थैलियों में भरा हुआ दो किलो गांजा बरामद हुआ। विभाग में दोनों आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत प्प्रकरण दर्ज किया, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस के समक्ष रिमांड हेतु प्रस्तुत किया, न्यायाधीश महोदय ने दिनांक 28 फरवरी 2024 तक के डिमांड पर दोनों आरोपियों को कोरबा जेल भेजने का आदेश दिया आरोपी कृष्ण पिता श्याम सुंदर गबल उम्र 32 वर्ष और फेकू राम पिता संतराम गोद उम्र 21 वर्ष दोनों आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 भी के तहत गिरफ्तार किया गया। आरोपीग दरी कलमीडुग्गू के रहने वाले हैं और पहले भी गांजा मार पीट आदि मामलो में जेल की सैर कर चुके हैं. इस प्रकरण में सहायक जिला आबकारी अधिकारी रमेश कुमार अग्रवाल के साथ आबकारी उपनिरीक्षक सुकांत पांडे मुख्य रक्षक अजय तिवारी शरीफ खान और नगर सैनिकों पवन राजवाड़े की सराहनीय भूमिका रही.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन