Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: बालको औद्योगिक क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री करते 2 आरोपीयों को आबकारी ने न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल।

Vivek Sahu

Thu, Oct 17, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान )कोरबा कलेक्टर अजीत बसंत ने नवपदस्थ सहायक आयुक्त आबकारी श्रीमती आशा सिंह को शराब दुकानों के आसपास क्षेत्र में बिक रहीं अवैध शराब पर कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया है।   जिला सहायक आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल को बालको औद्योगिक क्षेत्र में लालघाट और रूमगरा दुकानों के पास पाऊच और प्लास्टिक बोतलों में भरी शराब बिक्री की सूचना मिली, उन्होंने टीम बनाकर छापामारी कार्यवाही की। रुमगरा स्कूल के बगल में राजवंश यादव के द्वारा शराब बिक्री के लिये रखा हुआ 6 लीटर शराब बरामद किया, मौके पर जमुना यादव के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत आजमानती प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ़्तार किया गया। टीम को इसी दौरान कौड़ियाघाट से शराब लाकर बालको में बेचे जाने की जानकारी मिली, इस पर जांच में कौशल्या आधार सिंह को 8 लीटर अवैध शराब के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसे पाऊच बनाकर बिक्री किए जाने की तैयारी थी। दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय सीजेएम कोरबा में प्रस्तुत किया गया, कोर्ट ने रिमांड पर दिनांक 26/10/2024 तक जेल भेजने का आदेश दिया।   उपरोक्त कार्यवाही में रमेश अग्रवाल एडीईओ के साथ आरक्षक शरीफ खान और कृष्णा राजवाड़े, दीपिका सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन