Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: गरिमामय गणतंत्र दिवस की तैयारियों का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास

Vivek Sahu

Wed, Jan 24, 2024
कोरबा  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के मार्गदर्शन में सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह के लिए अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। अपर कलेक्टर श्री दिनेश नाग ने मुख्य अतिथि की भूमिका में ध्वज फहराकर परेड की सलामी ली। 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन सीएसईबी कोरबा फुटबॉल ग्राउंड में किया जाएगा। जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो गई है। मुख्य समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य,उद्योग एवं श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन मुख्य अतिथि होंगे। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान परेड निरीक्षण, प्लाटूनों द्वारा मार्च पास्ट, हर्ष फायर, प्लाटून कमांडरो से परिचय, सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन, झांकी प्रदर्शन, पुरस्कार वितरण, सहित संपूर्ण आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति एवं विभागों के शासकीय योजनाओं से संबंधित झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। अंतिम पूर्वाभ्यास के दौरान कलेक्टर श्री अजीत वसंत द्वारा तैयारियों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री जितेंद्र शुक्ला, प्रभारी सीईओ जिला पंचायत श्री प्रदीप साहू सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन