Thursday 7th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: 44 वें राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का स्थापना दिवस हेुत अशोक मोदी दिल्ली रवाना दिल्ली में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता होंगी मुख्य अतिथि ।

Vivek Sahu

Sat, Aug 2, 2025
भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, नई दिल्ली के 44वें स्थापना दिवस के अवसर पर दिनांक 03 अगस्त 2025 को राष्ट्रीय व्यापारी दिवस का भव्य आयोजन रंग भवन, आकाशवाणी ऑडिटोरियम, संसद मार्ग, नई दिल्ली में किया गया है।   इस महत्वपूर्ण आयोजन में देश भर के सभी प्रांतो से भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारीगणों के बड़ी संख्या में सम्मिलित होने की संभावना है।   कार्यक्रम के सह-स्वागताध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मंडल छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रदेशाध्यक्ष श्री अशोक मोदी होंगें। कार्यक्रम नई दिल्ली के मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।   विशिष्ट अतिथियों में श्री सुनील सिंघी (व्यापारी कल्याण बोर्ड भारत सरकार के अध्यक्ष) केन्द्रीय मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा, श्री अर्जुनराम मेघवालएवं श्री विजय बघेल (सांसदः दुर्ग) की गरिमामय उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बाबूलाल गुप्ता करेंगे।   कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अशोक मोदी एवं भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री सुधीर बंसल आज प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ विशेष रूप से नई दिल्ली रवाना हो गये हैं और वे इस राष्ट्रीय स्तर की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं, समाधान के उपायों, तथा सरकारी नीतियों को सामने रखेंगे। श्री अशोक मोदी ने छत्तीसगढ़ के व्यापारियो से आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस कार्यक्रम मे सहभागिता कर इस आयोजन को सफल बनाएं एवं छ.ग. के व्यापार वृद्वि एवं जी.एस.टी. के सरलीकरण हेतु अपने अपने सुझाव व्हाटशेप के माध्यम से देवें ताकि प्रदेश के व्यापार मंडल के माध्यम से सरकार तक बात पहॅुचाई जा सकें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन