Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: राज्यपाल श्री रमेन डेका ने पर्यटन स्थल बुका का किया भ्रमण। मनोरम प्राकृतिक दृश्य का किया अनुभव।

Vivek Sahu

Sun, Mar 16, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का भ्रमण किया। उन्होंने बुका के मनोरम प्राकृतिक सौंदर्य का अवलोकन करते हुए यहां के मनोरम दृश्यों को करीब से देखा।   बुका पर्यटन स्थल में कलेक्टर श्री अजीत वसंत, वनमण्डलाधिकारी कटघोरा श्री कुमार निशांत ने बुका पर्यटन स्थल एवं जलाशय के बारे में जानकारी प्रदान की।   इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री सिद्दार्थ तिवारी,कोरबा डीएफओ श्री अरविंद पीएम, एसडीएम पोड़ी उपरोड़ा श्री तुला राम भारद्वाज आदि उपस्थित थे।   प्राकृतिक सौंदर्य के बीच जल विहार का लिया आंनदः*- छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बुका पर्यटन स्थल की नैसर्गिक सुंदरता के बीच जल विहार का आंनद लिया।   उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि बुका चारों ओर से पहाड़ी से घिरा हुआ है, जलाशय में वर्ष भर जल भराव बना रहता है।   जिससे यहां की मनमोहक छटा पर्यटकों का मन मोह लेती है। उन्होंने यहां की अथाह जल राशि और प्राकृतिक सौंदर्य की प्रशंसा की। नौका विहार के दौरान उन्होंने कहा कि बुका का विशाल जल क्षेत्र, लहरों की अठखेलियां और चारों ओर फैली हरियाली पर्यटकों को आकर्षित करने की अपार क्षमता रखती है। उन्होंने कहा कि यहां का सुरम्य वातावरण, ठंडी हवाओं के झोंके और प्राकृतिक सौंदर्य इसे एक आदर्श पर्यटन स्थल बनाते हैं। राज्यपाल ने इस क्षेत्र में पर्यटन विकास की अपार संभावनाएं बताई।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन