Saturday 2nd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल कोरबा में मनाया गया गुरू पूर्णिमा *(.देखें विडियो.)*

Vivek Sahu

Tue, Jul 23, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) सोमवार को डी.डी.एम. पब्लिक स्कूल में बड़े उत्साह के साथ गुरू पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलित और माल्यार्पण के साथ हुआ।     https://youtu.be/XlvApS-7FYE?si=29vSniRlxiHnfbS_   छात्र-छात्राओं के द्वारा अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का स्वागत करते हुए मंच पर बुलाया गया इसके उपरांत छात्र-छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को तिलक एवं श्रीफल से सम्मानित किया एवं गुरू पूजन किया।   गुरू पूर्णिमा का पर्व भारतीय संस्कृति में एक अलग ही स्थान है, जो गुरू शिष्य परम्परा पर आधारित है। वैशाख मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को गुरू पूर्णिमा कहा जाता है। क्योंकि इस दिवस भगवान वेद व्यास का जन्म हुआ था। इसलिए इस दिवस गुरू के प्रति शिष्य अपनी श्रद्धा प्रदर्शित करते हैं एवं इसका अनुशरण करना आज के इस काल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है।   विद्यार्थीयों ने इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं का तिलक लगाकर अक्षत पुष्प, नैवेद्य एवं श्रीफल तथा आरती करके गुरू पूजन किया । एवं आर्शीवाद प्राप्त किया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुनील जेम्स ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बच्चों को अपनी सभ्यता के बारे में अवगत कराया और उन्हें हमेशा अपने गुरुजनों का आदर सम्मान करना सिखाया।   उन्होनें बताया कि सबसे पहले गुरू हमारे माता-पिता होते हैं और जो हमें शिक्षा देते हैं वे हमारे गुरूदेव होते हैं।   इस कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा रंगोली के माध्यम से गुरू पर्व को दर्शाया गया। इस प्रकार विद्यालय में सम्पूर्ण कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन