Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: छत्तीसगढ़ी संस्कृति और कृषि परंपरा का प्रतीक है हरेली तिहार : पार्षद एवं भाजयूमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन।

Vivek Sahu

Thu, Jul 24, 2025
कोरब( न्यूज उड़ान )नगर निगम वार्ड क्रमांक 18 के पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री नरेंद्र देवांगन ने कोरबा जिले के सभी नागरिकों एवं प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ के पारंपरिक पर्व हरेली तिहार की शुभकामनाएं और बधाइयां दी हैं।   उन्होंने कहा कि यह पर्व छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा, पर्यावरण प्रेम और सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ा हुआ है। नरेंद्र देवांगन ने कहा कि हरेली केवल एक पर्व नहीं, बल्कि किसानों के परिश्रम, प्रकृति के प्रति सम्मान और ग्रामीण जीवनशैली का उत्सव है।   इस दिन किसान भाई अपने कृषि उपकरणों विशेष कर नांगर(हल) एवं अन्य औजारों की पूजा करते हैं,(मान्यताओं के अनुसार पूजा करने के बाद दुबारा फसल लगे हुए खेतों में हल नहीं चलते है)और खेतों में हरियाली की कामना करते हैं।   उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने किसानों के हित में कई ठोस निर्णय लिए हैं, जिससे राज्य के कृषक वर्ग को धान का उचित मूल्य, बेहतर विपणन सुविधा और खेती में तकनीकी सहयोग मिल रहा है।   अंत में श्री देवांगन ने सभी नागरिकों,विशेषकर किसान भाइयों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए अपील की कि हरेली तिहार के पावन अवसर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर धरती को हरा-भरा बनाने में योगदान दें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन