Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: समाज में मितानिनों का अहम योगदान- हितानंद

Vivek Sahu

Thu, Nov 23, 2023
मितानिन दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल द्वारा बालको जोन के सभी 09 वार्डों की मितानिनो एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित करने वार्ड क्रमांक 35 स्थित अनुभव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां लगभग 54 मितानिनों एवं सुपरवाइजरों को सम्मानित किया गया। आने वाली ठंड को देखते हुए सम्मान के अवसर पर उपस्थित सभी मितानिनों को अतिथियों द्वारा कंबल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि मितानिन समाज की वह अहम कड़ी है, जिनके बिना आज प्राथमिक स्तर की जरूरी स्वास्थ्य सेवाएं संभव नहीं है।   मितानिनों को सरकार से बहुत कम सहयोग राशि प्राप्त होती है, जिससे वे अपना जीवन यापन करती हैं। इसके बावजूद वे समाज सेवा में सदैव आगे रहती हैं। दिन हो या रात जरूरत के समय किसी भी वक्त मितानिने अपने क्षेत्र की जनता के लिए सदैव खड़ी रहती है।   कोविड संक्रमण के समय मितानिनों की भूमिका अहम रही है । हितानंद ने कहा कि प्रत्येक जोन में एक मितानिन भवन होना चाहिए जिसके लिए हम सरकार से मांग किये है।   कार्यक्रम के दौरान पुरुषोत्तम लाल सोनी ने सभी को विधिक सेवा प्राधिकरण से संबंधित जानकारी प्रदान की। उक्त कार्यक्रम के दौरान बालको सीएसआर से संजीव शुक्ला, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, बालको सेवानिवृत्ति मैत्री संघ से पुरुषोत्तम लाल सोनी, लक्ष्मी राम यादव, डी एस बनाफर, के एन सेठ समद्दर जी अतिथि स्वरूप उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन