Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: पुलिस की छापेमारी में विभिन्न थाना/चौकी क्षेत्र में 40 लीटर महुआ अवैध शराब को किया गया जप्ती….।

Vivek Sahu

Fri, Jan 26, 2024
कोरबा।  (न्यूज उड़ान) श्रीमान पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा के द्वारा राज्य में किसी भी प्रकार के अवैध नशा पर प्रभावी कार्यवाही के अभियान चलाकर अवैध शराब, गांजा एवं अवैध नशीली पदार्थ के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिस पर पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री अजय यादव एवं पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री जितेंद्र शुक्ला से मार्गदर्शन प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अभिषेक वर्मा के पर्यवेक्षण में जिला के सभी थाना/चौकी में सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों पर, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर एवं अवैध शराब पर लगातार कार्यवाही जारी है।   गांव में थाना प्रभारीगण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर अवैध शराब की सूचनाएं देने लोगों को प्रेरित किया जा रहा है जिससे कई थाना क्षेत्र से अवैध महुआ शराब बनाने की सूचनाएं पुलिस टीम को प्राप्त हो रही है जिन पर कार्रवाई किया जा रहा है।   इसी कड़ी में कल 24 जनवरी को थाना बालको के मुड़धोवा प्रा.शा. भवन के पीछे में संबंधित थानों की टीम के द्वारा रेड किया गया। कई स्थानों पर अवैध महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई कर महुआ पास और भट्टी को नष्ट किया गया है, साथ ही अवैध शराब बनाने, बेचने और पीने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई किया गया। पुलिस टीम की कार्यवाही में मिले 08 व्यक्ति। कुल 40 लीटर महुआ शराब जप्ती की गई है।   08 आरोपियों पर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, आगे भी कोरबा पुलिस के द्वारा अवैध शराब पर कार्यवाही जारी रहेगा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन