Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा की सड़के जाम मुक्त त्यौहार के मद्देनजर पुलिस की तगड़ी व्यवस्था, सुनालिया पुल की कमान मनोज राठौर के हाथ।

Vivek Sahu

Sat, Oct 12, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) दशहरा पर्व के मद्देनजर पुलिस ने कल के लिए डायवर्सन मैप जारी किया है।   जिसका असर नवमी के दिन से देखने को मिल रहा है सड़को में पुलिस के जवान पेट्रोलिंग करते नजर आ रहे है साथ हो साथ ट्रैफिक पुलिस जाम रोकने में सफल नजर आ रही है, व्यस्तम सड़क सोनालियां पुल में यातायात का दवाब बिल्कुल शून्य नजर आ रहा है कही न कही पुलिस के जवान त्योहार के मद्देनजर चौक चौराहों में यातायात संभाल रहे है जिसका असर देखने को मिल रहा है।   ट्रैफिक पुलिस एएसआई मनोज राठौर सुनालिया पुल की कमान खुद संभाले हुए है, जहा कोरबा का सबसे ज्यादा और लंबा जाम लगता है।   एएसआई मनोज राठौर के पदस्थापना के बाद से ही सुनालिय पुल जाम रहित हो गया है कुछ दिनों पूर्व एएसआई मनोज राठौर की टीम के एक सिपाही ने सुनालिया पुल से छलांग लगाई युवती की जान बचाने की कोशिश भी की थी। जिसे पुलिस अधीक्षक के द्वारा समानानित भी किया गया था। कोरबा जनता को जाम से मुक्ति दिलाने में कही न कही पुलिस विभाग की बड़ी भूमिका नजर आ रही है।   जनता इस बात से बहुत खुश नजर आ रही है और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित कर रही है पेट्रोलिंग में कोतवाली थाना से एएसआई टंकेश्वर यादव और टीम कोतवाली क्षेत्र में विचरण कर रही है किसी भी प्रकार के अप्रिय स्थिति से निपटने पुलिस पूरी तरह मुस्तैदी से कार्य कर रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन