Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस के समर्थन में लिया नाम वापस, जयसिंह के विकास कार्यों से प्रभावित होकर बदला मन

Vivek Sahu

Thu, Nov 2, 2023
कोरबा/न्यूज उड़ान : विधान सभा कोरबा से चुनाव मैदान में उतरने नामांकन दाखिल करने वाले निर्दलीय प्रत्याशी एसआर अंचल ने अपना फैसला बदल लिया है। उन्होंने कांग्रेस कार्यलय पहुंचकर कांग्रेस प्रत्याशी राजस्व मंत्री और कोरबा विधायक जयसिंह अग्रवाल को अपना समर्थन दे दिया है। उन्होंने श्री अग्रवाल द्वारा कराए जा रहे विकास कार्य से प्रभावित होकर समर्थन देने और पक्ष में प्रचार करने की बात भी कही है। यहां बताना लाजिमी होगा कि चुनाव लड़ने के लिए सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। अब नाम वापसी का दौर जारी है। जिसके बाद 2 नवंबर की शाम तक यह सूची फाइनल हो जाएगी। कौन-कौन से प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए विधानसभा चुनाव में जाएंगे। इसकी तस्वीर नाम वापसी के बाद ही साफ होगी। जिले के 4 विधानसभाओं में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है। इन्हीं में से एक एसआर अंचल भी हैं। जिनकी खास तौर पर सतनामी समाज में अच्छी खासी पैंठ रही है। अपने समर्थकों के साथ अंचल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में कोरबा विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरा था। लेकिन अब मतदान के पहले, नाम वापसी के दौरान ही उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया है और जय सिंह अग्रवाल को समर्थन दे दिया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन