Friday 24th of April 2026

ब्रेकिंग

अवैध शराब के विरुद्ध सिविल लाइन रामपुर पुलिस की कार्यवाही। 02 आरोपी गिरफ्तार, 41 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त।

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत जनता के द्वार पुलिस। ‘चलित थाना’ से बढ़ा विश्वास, मिला त्वरित निराकरण।

राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस कोरबा का जिला महासचिव सुख सागर दास की नियक्ति ।

विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, द्वारा हाल ही में Lenskart से जुड़े विवादित मामलों को लेकर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कोरबा

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

: राजनीतिक दलों को दी गई निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी होर्डिंग आदि प्रचार-प्रसार के संबंध में बताया गया

Vivek Sahu

Wed, Oct 18, 2023
कोरबा  विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देशन में अपर कलेक्टर श्री दिनेश कुमार नाग और उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को निर्वाचन संबंधी व्यय की जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि जिले में अधिकृत तौर पर निर्धारित किए गए स्थलों पर होर्डिंग्स के माध्यम से प्रचार-प्रसार हेतु नियमानुसार प्रक्रियाओं का पालन करना होगा। इसके लिए संबंधित रिटर्निंग अधिकारी से अनुमति प्राप्त करनी होगी। अपर कलेक्टर ने राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों को नामांकन संबंधी जानकारी प्रदान की और उनकी शंकाओं का समाधान भी किया। राजनीतिक दलों को जिले में निर्धारित होर्डिंग दरों भी जानकारी दी गई। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री प्रदीप साहू, अपर आयुक्त खजांची कुंभकार, मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी सहित सभी रिटर्निंग अधिकारी और राजनीतिक दल के पदाधिकारी उपस्थित थे। /कमलज्योति/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन