Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराने के साथ प्रशासन और पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ विधानसभा आम निर्वाचन 2023 के लिए नियुक्त विशेष सामान्य प्रेक्षक श्री धर्मेन्द्र एस. गंगवार, विशेष पुलिस प्रेक्षक श्री अनिल शर्मा, विशेष व्यय प्रेक्षक श्री राजेश टुटेजा व मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ श्रीमती रीना बाबा साहेब कंगाले ने आज जिला पंचायत सभा कक्ष में बैठक लेकर कोरबा जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत तैयारियों की समीक्षा की।   विशेष प्रेक्षकों ने कोरबा जिले के लिए नियुक्त प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल, श्री सी. के. जमातिया, श्री सी. वेंकटा सुब्बा रेड्डी और व्यय प्रेक्षक ओ. एन. हरिप्रसाद राव की उपस्थिति में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र शुक्ला, स्वीप नोडल अधिकारी सीईओ जिला पंचायत श्री विश्वदीप और निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री सीमा पात्रे से कोरबा जिले में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की समीक्षा की। विशेष प्रेक्षकों ने मतदान केंद्रों में सभी निश्चित सुविधाएं उपलब्ध कराने, एक से अधिक मतदान केंद्रों में विशेष ध्यान देने, निर्वाचन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस को सतर्क रहने, ऐसे मतदान केंद्र जहां पूर्व में कम मतदान हुए हैं वहां स्वीप की गतिविधियों को बढ़ाते हुए मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करने और मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए। बैठक में भारत निर्वाचन आयोग के विशेष प्रेक्षकों ने पुलिस और आबकारी विभाग के साथ फ्लाइंग स्क्वॉड, स्थैतिक निगरानी दल के माध्यम से जांच अभियान तेज करते हुए अवैध रूप से सामग्री परिवहन, शराब परिवहन आदि पर जब्ती की कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान कराते हुए निर्वाचन के कार्यों को शांति पूर्ण तरीके से संपन्न कराने के निर्देश दिए। प्रेक्षकों ने निर्देशित किया कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधाओं का सामना न करना पड़े।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन