Tuesday 21st of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: अवैध रूप से सट्टा खेलने वाले व्यक्ति के विरुद्ध सीएसबी पुलिस एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई सट्टा खेलते एक व्यक्ति को मोबाइल सहित किया गया गिरफ्तार

Vivek Sahu

Mon, May 1, 2023

कोरबा। दिनांक 30/04/2023 को सीएसईबी चौकी पुलिस पेट्रोलिंग एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर सूचना के आधार पर टीपी नगर स्थित परी मोबाइल दुकान का मैनेजर चंदन सुंदरानी आईपीएल क्रिकेट मैच में रुपयों का दांव लगाकर जुआ खेल रहा है जो आज भी पंजाब और चेन्नई के बीच हो रहे मैच में रुपयों का दांव लगाया है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक श्री यू उदय किरण के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री विश्व दीप त्रिपाठी के मार्गदर्शन में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक सनत सोनवानी एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक शिवकुमार धारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम बनाकर मौके पर रेड कार्यवाही के दौरान चंदन सुंदरानी को पकड़ कर पूछताछ किया जो ऑनलाइन आईपीएल क्रिकेट मैच में जुआ खेलना स्वीकार किया जिसके कब्जे में रखें वनप्लस मोबाइल को चेक करने पर आईपीएल क्रिकेट मैच में पंजाब और चेन्नई के बीच हो रहे मुकाबले में पंजाब के टीम के पक्ष में ₹10000 का गजानन 365 एप पर जुआ खेलना पाया गया तथा बैलेंस 59893 ₹ आईडी में जमा होना पाया गया। आरोपी के विरुद्ध 07 जुआ अधिनियम का अपराध घटित करना पाया जाने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है।


नाम आरोपी- चंदन सुंदरानी पिता स्वर्गीय श्री राजकुमार सुंदरानी उम्र 30 वर्ष निवासी रानी रोड कोरबा थाना कोतवाली जिला कोरबा

अपराध क्रमांक 176/23 धारा 7 जुआ एक्ट

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन