Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: खनिज विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई।

Vivek Sahu

Sun, Jun 22, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला खनिज विभाग और पुलिस की संयुक्त छापामार कार्रवाई में शुक्रवार को 2000 ट्रैक्टर से अधिक मात्रा में अवैध रूप से भंडारित रेत जप्त किया गया। इस कार्रवाई के बाद रेत चोरों में हड़कंप मच गया है, जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे ने कार्रवाई की पुष्टि की है।   जानकारी के अनुसार राज्य शासन से प्राप्त निर्देशानुसार और कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में रैनी सीजन में नदी नालों से अवैध रेत खनन और अवैध रूप से रेत का भंडारण कर कालाबाजारी करने वालों की पतासाजी कर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को कपाटमुड़ा- भैरोताल और बरमपुर डंप क्षेत्र में छापामार कार्रवाई की गई।   कपाटमुड़ा- भैरोताल यार्ड में करीब 2000 ट्रैक्टर रेत अवैध रूप से भंडारित कर रखा गया था।   आसपास के लोगों ने बताया कि कांग्रेस नेता कादिर खान ने रेत का भंडारण किया है। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों की मौजूदगी में जप्ती व पंचनामा कार्रवाई की गई।इसी तरह बरमपुर डंप क्षेत्र में 250 ट्रैक्टर अवैध रूप से संग्रहित रेत पाया गया।   स्थानीय लोगों ने बताया कि हीरू जायसवाल ने रेत जमा कर रखा है। बरमपुर डंप में ही दो अन्य स्थानों पर भी 50 – 50 ट्रेक्टर अवैध रेत संगृहीत पाया गया।   तीनों स्थानों की रेत की जप्ती बनाई गई है। इस संबंध में जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे से संपर्क किया गया तो उन्होंने कार्रवाई की पुष्टि की। छापामार करवाई में दर्री सी एस पी विमल कुमार पाठक (आई पी एस) और जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे के साथ कुसमुंडा थाना प्रभारी युवराज तिवारी, सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी विभव तिवारी के साथ पुलिस और खनिज विभाग के सिपाही शामिल थे।   जिला खनिज अधिकारी यू पी खूंटे और दर्री सी एस पी विमल कुमार पाठक ने कहा है कि जरूरत पड़ने पर ऐसी छापामार कार्रवाई आगे भी की जाती रहेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन