Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में मनाया गया कबीर जयंती व मेघावी बच्चों का सम्मान कार्यक्रम , विकास झा हुए शामिल ।

Vivek Sahu

Tue, Jun 10, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान) 11 जून 2025 को कबीर जयंती मनाया जाएगा , अलग अलग दिनों में विभिन्न स्थानों मे कबीर जयंती इसलिए मनाया जाता है ताकि समाज के लोग एकजुटता हो सके ।   इसी कड़ी में सोमवार को जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के गजरा सरस्वती स्कूल प्रांगण में भारतीय मानिकपुरी पनिका समाज के द्वारा कबीर जयंती व मेघावी छात्र - छात्राओं का सम्मान समारोह रखा गया था ।   जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र विधायक प्रेमचंद पटेल , अति विशिष्ट अतिथि में विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ , अतिथि उदय शर्मा मंडल अध्यक्ष बांकीमोंगरा सहित समाज के पदाधिकारी व वरिष्ठगण उपस्थित रहे ।   कार्यक्रम में उपस्थित विकास झा ने मेघावी छात्र- छात्राओं को विद्यालय में उत्कृष्ट के लिए एवं कबीर जयंती कार्यक्रम के अवसर पर 21000 रुपए प्रदान किया । जहां समाज के लोगों ने विकास झा का आभार व्यक्त करते हुए नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास तेजी से हो यही आशा करते हुए अभिवादन किया ।   कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने अपने उद्बोधन में समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं को बधाई व शुभकामनाएं दी ।   इसी तरह पढ़ाई कर अपने विद्यालय, अपने माता- पिता , गांव , जिले , प्रदेश व भारत का नाम रौशन करें सभी का सपना पुरा हो ।   कार्यक्रम में समाज के मेघावी दसवीं व बारहवीं में अच्छे व ज्यादा अंक लाने वालों को प्रस्तति पत्र व मेडल से सम्मानित किया गया ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन