Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: पार्षद एवं भाजयूमो जिलामहामंत्री नरेंद्र देवांगन जी के साथ कोहड़िया वार्डवासियों ने लिया "विकसित भारत 2047" का संकल्प

Vivek Sahu

Mon, Jun 23, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान) "11 साल - बेमिसाल" अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 18 कोहड़िया चारपारा स्थित सराईपारा सामुदायिक भवन में रविवार को एक भव्य मोहल्ला चौपाल एवं संकल्प पत्र शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।   कार्यक्रम के मुख्य प्रभारी पार्षद एवं भाजयुमो जिला महामंत्री श्री नरेंद्र देवांगन रहे, जिनके मार्गदर्शन में यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।   कार्यक्रम में भाजपा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत उज्ज्वला गैस कनेक्शन, राशन कार्ड तथा हितग्राही कार्डों का वितरण कर क्षेत्र के नागरिकों को लाभान्वित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती मंजू सिंह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 11 वर्षों की ऐतिहासिक उपलब्धियों और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पार्षद नरेंद्र देवांगन जी ने कहा कि "हर नागरिक की भागीदारी से ही 'विकसित भारत' का सपना साकार होगा। हमें संकल्प से सिद्धि की दिशा में मिलकर काम करना है। " उन्होंने उपस्थित जनसमूह से संकल्प पत्र भरवाकर, प्रतिज्ञा संग राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनने की अपील की। तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं,पदाधिकारियों एवं वार्ड वासियों साथ "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत् वृक्षारोपण किया गया।   कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता श्री लक्ष्मीकांत जोशी, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, मंडल महामंत्री श्रीमती सुमन सोनी, पार्षद एवं जिला खनिज न्यास सदस्य श्री मुकुंद सिंह कंवर, मंडल उपाध्यक्ष श्री अनिल यादव, भाजपा विधायक प्रतिनिधि श्री कपूर चंद पटेल, श्री पुनीराम साहू, श्री प्यारेलाल साहू, श्री आशीष द्विवेदी, श्री कृष्ण कुमार द्विवेदी, भाजयुमो कार्यकारिणी सदस्य श्री भूपेंद्र साहू, श्री लक्ष्य चतुर्वेदी, बूथ अध्यक्ष श्री बलिराम यादव, श्री मुकुंद पटेल, श्री जेलूराम केवट सहित बड़ी संख्या में भाजपा जिला व मंडल पदाधिकारियों एवं वार्डवासियो की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की सफलता में भाजपा कार्यकर्ताओं, जिला एवं मंडल पदाधिकारियों की अहम भूमिका रही। नरेंद्र देवांगन जी ने अंत में सभी वार्डवासियों से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन