Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कोरबा हिंदू क्रांति द्वारा 21 हजार दीपों से जगमगाई जीवन दायिनी हसदेव नदी-उमड़ पड़ा जनसैलाब।देखिए वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Nov 29, 2023
कोरबा( न्यूज उड़ान) अंचल सर्वमंगला मंदिर क्षेत्र में महाआरती के लिये हिंदू क्रांति सेना द्वारा घाट को दुल्हन की तरह सजाया गया।   https://youtube.com/shorts/FJ-OlDFVDNE?si=k5K6rnaYy0UpLD0T   वहीं इस अद्भुत नजारे को अपने नजरों और मोबाइल में कैद करने के लिए हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु उमड़े। देव दीवाली के अवसर पर सर्वमंगला मंदिर के समीप बहने वाली जीवन दायिनी हसदेव नदी का अभिषेक 51 लीटर दूध से किया गया।   हसदेव नदी का 51 मीटर लंबी चुनरी चढ़ाकर श्रृंगार भी किया गया, इस दौरान नदी घाट 21 हजार दीपों से जगमगाया, वहीं 2100 दीपों का दान किया गया। https://youtu.be/I3-Qq-VJmnQ?si=V0eIKixdkrcm8XEa माँ सर्वमंगला देवी मंदिर के दाहिने तट पर विराजित हसदेव की महाआरती के अवसर पर जगमगाते हजारों दीये और विद्युत बल्बों के साथ-साथ लेजर लाइट की रोशनी लोगों को आकर्षित कर रही थी।   https://youtube.com/shorts/as8BskAqTmc?si=LtZ7g8FeGg5_zpEl   हिंदू क्रांति सेना के अध्यक्ष राहुल चौधरी के नेतृत्व व सेना के कार्यकर्ताओं के सहयोग से हुई महाआरती में श्रद्धा और भक्ति के साथ-साथ लोगो ने रोमांच का अनुभव किया। बनारस में होने वाली गंगा आरती के तर्ज पर हसदेव की महाआरती विविध अनुष्ठान के साथ शाम 5 बजे से शुरू हुई। हसदेव महाआरती का आयोजन समस्त सनातन धर्म को मानने वालों के सहयोग से हिंदू क्रांति सेना ने आयोजित की।   https://youtu.be/chiSFFU_Jw0?si=inDJ98dG_jtoPH4z   महाआरती बनारस से आए 14 पंडितों द्वारा संपन्न कराई गयी। हसदेव महाआरती में दर्री, बालको, कुसमुंडा, कटघोरा, पाली और उरगा क्षेत्र के साथ-साथ पूरे कोरबा सहित आस-पास के जिलों से भी श्रद्धालु शामिल हुए, बताया जा रहा हैं की 30 हजार से अधिक श्रद्धालुओं इसमें शामिल हुए।   https://youtube.com/shorts/BF-YHhEL5bw?si=4cIgGla8jjtgNI1G

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन