Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: कोरबा रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बन रहा हाईटेक और सुंदर, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने प्रधानमंत्री मोदी जी का जताया आभार।

Vivek Sahu

Sun, Jan 7, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान) शहर के रेलवे स्टेशन को हाईटेक और सुंदर बनाने की योजना पर काम प्रारंभ हो चुका है, इसके लिए नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है | अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बिलासपुर जोन से बिलासपुर, रायपुर और नागपुर रेल मंडल के 45 से अधिक रेलवे स्टेशनों में काम होना है। जिसमें कोरबा रेलवे स्टेशन भी शामिल है।   इसके लिए काम प्रारंभ भी हो चुका है। निर्माण पूरा होने के बाद हमारा स्टेशन बड़े शहरों के तर्ज पर नजर आएगा। सुविधाएं बढ़ जाएगी। स्टेशन में पाथ-वे और एक्सीललेटर भी लगेगा, जिससे यात्री बिना सीढ़ी चढ़े-उतरे एक्सीललेटर में खड़े-खड़े प्लेटफार्म से ऊपर फूट ओवरब्रिज और ऊपर फूट ओवरब्रिज से नीचे प्लेटफार्म पर पहुंच सकेंगे। नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चयनित रेलवे स्टेशनों में आकर्षक गेट, वेटिंग हॉल, पाथ-वे, एक्सीललेटर, फूट ओवरब्रिज, लाइटिंग, सौंदर्गीकरण के साथ ही स्टेशन पर उपलब्ध अनुपयोगी स्थान को जोड़ते हुए एग्जीक्यूटिव लाउंज का विस्तार, सर्कुलेटिंग एरिया के प्रत्येक तरफ साइनेज, सड़कों का चौड़ीकरण, वाहन पार्किंग सहित अन्य सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन