Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कोरबा की बेटी ने मिस्र देश में आयोजित 12वें अंतराष्ट्रीय लोक कला उत्सव में भारत देश का नाम रोशन किया।

Vivek Sahu

Fri, Feb 28, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार ने रचा अनोखा इतिहास, Egypt मिस्र देश में हो रहे 12 अंतर्राष्ट्रीय कार्यकम महोत्सव (12-24 फरवरी)जिसमें कुल 17 देश शामिल हुए।   भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की लोक नृत्य, पंथी नृत्य को प्रदर्शित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य की धरोहर , संस्कृति की रक्षा की , पंथी नृत्य में बाबा गुरु घासीदास जी के दिए उपदेश मानव मानव एक समान के संदेश पर आधारित है जो सम्पूर्ण विश्व को एक होने तथा समानता की भावना का अहसास कराता है साथ ही इस टीम ने छत्तीसगढ़ की अन्य लोक नृत्य ,कर्मा ,सुवा,तथा बस्तर के अनोखी संस्कृति को प्रदर्शित किया और अपनी लोक संस्कृति को Egypt मिश्र देश में अपनी प्रस्तुति दी ।   छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार ने मिश्र देश में अपने भारत देश का प्राधिनित्व किया है।     https://youtube.com/shorts/L3U7wenT5ec?si=mZPshcAaoMIjum2c     जिसमें विश्व की सबसे बड़ी नील नदी में छत्तीसगढ़ की वेश_भूषा में सभी देशों के साथ मिलकर भारत का तिरंगा फहराया।   Egypt गवर्मेंट द्वारा छत्तीसगढ़ पी डी पंथी परिवार को एक नई पहचान दिलाकर उन्हें शील्ड एवं पुरस्कार देकर ,सम्मानित किया टीम सदस्य पुनदास, डॉ हरेंद्र, मनोज कुमार, रामाधार बंजारे, अल्का मिंज, आकांक्षा केशवानी, मुस्कान देशलहरे, आकांक्षा वर्मा । टीम के 2 सदस्य आकांक्षा केशरवानी (माता दुर्गा केशरवानी पिता अशोक केशरवानी) और अल्का मिंज(पिता बिष्णु राम भगत माता बर्जिनिया मिंज)कोरबा क्षेत्र से है,आज कोरबा वासियों के लिए छत्तीसगढ़ और पूरे भारत के लिए गर्व की बात है कि इतिहास में पहली बार छत्तीसगढ़ की संस्कृति को विदेश में दर्शाया गया है। आज हमारे देश और छत्तीसगढ़ राज्य के लिए बड़ी गर्व की बात है आज हमारी संस्कृति अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान बना चुकी है । आपको बताते हुए खुशी हो रही है लगभग 8 देशों से अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम हेतु निमंत्रण आ चुका था और हम लोग लोकनृत्य में राष्ट्रीय स्तर पर 3 बार गोल्ड मेडल का खिताब भी हासिल किया है तथा विशेष उपलब्धि राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस परेड नई दिल्ली 2023 कर्तव्य पंथ में पंथी नृत्य में छत्तीसगढ राज्य का प्रतिनिधित्व किया और साथ में विभिन्न जिलों एवं भारत के विभिन्न राज्यों में अपनी प्रस्तुति प्रस्तुत की हैं ।   आज हम छत्तीसगढ़ पी डी पंथी टिम के आभारी है जिन्होंने हमे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाई धन्य है वो छत्तीसगढ़ राज्य के कलाकारो ने अपनी लोकनृत्य पंथी नृत्य सांस्कृतिक धरोहर को एक नई पहचान के साथ Egypt मिश्र देश में अपना परचम लहराया।।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन