Wednesday 22nd of April 2026

ब्रेकिंग

आरक्षण के नाम पर महिलाओं के साथ छल - पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल। महिला आरक्षण बिल को जयसिंह अग्रवाल ने बताया ‘

जनदर्शन में कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने सुनी आमजन की समस्याएं।

विद्युत संयंत्र दुर्घटना के मृतकों के परिवारों को दिया जा रहा मुआवजा। - छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक पहुँच रहे कंपन

लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार। कलेक्टर के निर्देश पर एम्बुल

राजस्व कार्यों में गंभीर लापरवाही और भू-अभिलेखों में हेराफेरी पर पटवारी निलंबित।

: कोरबा का राम दरबार बनकर तैयार, अयोध्या की मिट्टी से होगी प्राण प्रतिष्ठाः जयसिंह अग्रवाल

Vivek Sahu

Sat, Jun 3, 2023

कोरबा। जल्द ही उर्जाधानी की जनता प्रभु श्री राम की भक्ति में सराबोर होने वाली है। शहर के डीडीएम रोड में प्रदेश के राजस्व मंत्री के द्वारा श्री राम जी के मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है।

इस संबंध में विस्तृत जानकारी देने के लिए मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने शुक्रवार की शाम राम दरबार परिसर में प्रेस वार्ता का आयोजन किया।

जिसमें उन्होंने 12 जून को होने वाले राम दरबार के प्राण प्रतिष्ठा पूजा के भव्य आयोजन की जानकारी साझा की। मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा “इस अवसर पर राज्य भर से अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा पुरी मठ के मठाधीश शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती की निगरानी में पूर्ण की जाएगी। जिसके बाद विश्वविख्यात आध्यात्मिक कथा वाचिका जया किशोरी कथा वाचन करेंगी।

आप लोगों से अपील है कि इस विशेष आयोजन के सहभागी बनें और श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें।”

राम दरबार का निर्माण पूर्णता की ओर

प्रेस वार्ता में राम दरबार निर्माण और कार्यक्रम की जानकारी देते हुए राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने बताया कि कोरबा जिले में बनाया जा रहा है राम दरबार का निर्माण लगभग पूर्ण हो चुका है। इसके लिए राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र से कारीगर बुलवाए गए थे। कई कारीगर हैं जिन्होंने अयोध्या के राम मंदिर निर्माण में भी काम किया है। राम दरबार में राजस्थान के खास संगमरमर पत्थर का उपयोग हुआ है। यही पत्थर अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण में भी इस्तेमाल हुए हैं।

3 जून को अयोध्या से मिट्टी लाने रवाना होंगे पंडित।

राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने यह भी बताया कि 3 जून को प्रकांड पंडित और पुरोहितों का एक जत्था प्रभु श्रीराम जी की जन्म स्थली अयोध्या के लिए रवाना होगा। पंडित अयोध्या से विशेष अनुष्ठान कर वहां की मिट्टी कोरबा लेकर आएंगे। जिनकी वापसी 5 जून को होगी। 5 जून को ही डीडीएम रोड स्थित राम दरबार में अयोध्या की मिट्टी स्थापित की जाएगी।

इस दिन प्रभु श्री राम में भक्तों को आमंत्रित किया गया है। बड़े पैमाने पर राम भक्त राम दरबार में मौजूद रहेंगे। राम भक्तों की मौजूदगी में शास्त्रगत मंत्रोच्चार के साथ अयोध्या की मिट्टी को कोरबा में स्थापित कर दिया जाएगा।

उक्त कार्यक्रम निम्नानुसार होंगे

मुख्य पूजा प्राण प्रतिष्ठा और अन्य धार्मिक आयोजन 12 जून सुबह 9:00 बजे से शुरू होंगे

सुबह 9:00 बजे कलश यात्रा के साथ निशान पदयात्रा का आयोजन किया जाएगा।

दोपहर 12:00 से शाम 4:00 बजे तक महाभंडारा

दोपहर 12:00 बजे श्री शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज सभा को संबोधित करेंगे।

दोपहर 1:40 बजे से 3:21 तक शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज की मौजूदगी में प्रभु श्री राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा।

शाम 5:00 बजे से विश्व विख्यात आध्यात्मिक कथा वाचिका जया किशोरी का कथा वाचन।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन