Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: कृष्णा ग्रुप ने गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

Vivek Sahu

Sun, Jan 26, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )26 जनवरी 2025: कृष्णा ग्रुप ने गणतंत्र दिवस को धूमधाम से मनाया।   कृष्णा ग्रुप में हर वर्ष की तरह इस बार भी राष्ट्रीय पर्व का आयोजन विशेष रूप से किया गया। यह संस्था समस्त राष्ट्रीय पर्वों को धूमधाम से मनाने के साथ-साथ प्रतिदिन प्रातः राष्ट्रगान करके कार्य प्रारंभ करने की परंपरा का पालन करती है, जो संभवतः देश की पहली निजी संस्था है जहां प्रतिदिन राष्ट्रगान होता है।   इसी क्रम में कृष्णा हुंडई शो रूम कोरबा में गणतंत्र दिवस का आयोजन रविवार, 26 जनवरी 2025 को हुआ। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के चेयरमेन, डायरेक्टर्स, कृष्णा ग्रुप परिवार और स्टॉफ की उपस्थिति में भारत माता के तेल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और दीप प्रज्वलित किए गए। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया और राष्ट्रगान गाया गया। इस अवसर पर संस्था के डायरेक्टर श्री गौरव मोदी ने गणतंत्र दिवस पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि कृष्णा ग्रुप उन्नति के पथ पर अग्रसर हो रहा है क्योंकि यहां पर समस्त कार्य अनुशासन और क्रमबद्ध तरीके से समय पर किए जाते हैं। साथ ही, कम्पनी में आधुनिक एवं उच्च गुणवत्ता के संसाधनों का प्रयोग किया जाता है ताकि ग्राहकों को किसी भी प्रकार की परेशानियां न हों। उन्होंने यह भी बताया कि कंपनी अपनी सेल्स और सर्विस के कार्यों में पूरी पारदर्शिता रखती है। कृष्णा हुंडई के चेयरमेन श्री अशोक मोदी ने गणतंत्र दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला और उपस्थित सभी से अपने कार्यों को ईमानदारी से करने की अपील की। उनका कहना था कि ईमानदारी से किया गया कार्य समाज और देश की प्रगति में योगदान करता है। उन्होंने छोटे-छोटे संसाधनों जैसे बिजली, पानी, पेट्रोल और कागज की बचत करने की बात भी की, जो आने वाले समय में सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण होगी। गणतंत्र दिवस के इस विशेष अवसर पर कृष्णा हुंडई, अशोक एंड कंपनी, तिरुपति बजाज के सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के अंत में अंकित गोयनका ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।   इस गरिमामय कार्यक्रम में कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर श्री संजय मोदी, नरेंद्र मोदी, अयन मोदी, वैद्यिक मोदी, किरण मोदी, अंकिता मोदी, निकिता मोदी, अवन्या मोदी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन