Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: कोरबा जिले के मजदूर संगठन वामपंथी पार्टियों के समर्थन में प्रचार में उतरे

Vivek Sahu

Wed, Nov 15, 2023
कोरबा // ऐक्टू से संबद्ध बालको सहित जिले के यूनियन एल एल्यूमिनम कामगार संघ, आईसीडीएस वर्कर्स यूनियन, सफ़ाई कामगार यूनियन तथा राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन ने जिला के कोरबा विधान सभा और कटघोरा विधानसभा से वामपंथी पार्टियों के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार पर उतर गए हैं।   आज एक जारी संयुक्त बयान में ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ़ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) के छत्तीसगढ़ कार्यवाहक अध्यक्ष बीएल नेताम एवं राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन के राज्य कार्यकारी अध्यक्ष सुख रंजन नंदी ने उक्त जानकारी दी।   श्रमिक नेताओं ने कहा है कि आज देश व मजदूरों के सामने भाजपा जैसे एक घोर सांप्रदायिक, तानाशाही पार्टी सबसे बडी चुनौती बनी हुई है। जो देश की धर्मनिरपेक्षता, लोकतांत्रिक मूल्यों पर ही हमला कर रही है।   उन्होंने कहा कि भाजपा देश की सभी सार्वजनिक उद्यमो को निजी हाथों में सौंपकर देश की आर्थिक संप्रभुता को ही खत्म कर देना चाहती है।   सिर्फ इतना ही नही यह पार्टी मजदूरों के सभी कानूनी अधिकारों को छीन लेने पर आमादा है और मजदूरों को मालिकों के गुलाम बना देना चाहती है। भाजपा की इन नीतियों के खिलाफ वामपंथी पार्टियां ही आज संघर्षरत हैं। सांप्रदायिकता के खिलाफ वामपंथी पार्टियां पुरजोर विरोध करती आ रही हैं और भाजपा की निजीकरण की मुहिम और श्रम कानूनों को खत्म करने की प्रयास पर रोक लगाने में आंदोलनरत हैं।   ऐसी स्थिति में वामपंथी पार्टियों को मतदान कर श्रमिक वर्ग को एक राजनैतिक शक्ति के रूप में सामने आने की दरकार है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन