Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में डॉक्टर बने भगवान बचाई 4 साल के मासूम की जान जाने क्या है पूरा मामला इस खास खबर में...

Vivek Sahu

Thu, Jan 11, 2024
कोरबा( न्यूज उड़ान ) स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय में 4 साल की बच्चे की जान डॉक्टर ने भगवान बन कर बचाई बच्चे ने खेल खेल में हाथ घड़ी के सेल को अपने हाथों से नाक में घुसा लिया सांस लेने में तकलीफ होने पर बच्चे के माता पिता उसे लेकर स्व. बिसाहू दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय पहुँचे जहाँ ई.एन.टी सर्जन डॉ हरवंश ने बच्चे की जांच की और पाया कि जो बैटरी बच्चे लक्की ने खेल खेल में नाक के अंदर डाला था वो धीरे धीरे गलना शुरू हो गया था । जो कुछ दिन और विलंब होने से ज्यादा गल कर शरीर के और अंग को नुकसान पहुँचा सकता था जिसे सही समय पर उपचार मिलने की वजह से आज बच्चे को नई जिंदगी मिली है डॉक्टर हरवंश सिंह ने एंडोस्कोपी ऑपरेशन की मदद से बैटरी को बाहर निकाला बैटरी के बाहर निकलने के बाद अभी बच्चे की हालत सामान्य है और खतरे से बाहर है मेडिकल सुपरिटेंडेंट गोपाल कंवर ने बताया कि यह जटिल ऑपरेशन था लेकिन अभी बच्चे की हालत में सुधार है और जल्द स्वस्थ हो जाएगा, माता पिता को रखना होगा ध्यान की बच्चों के आस पास ऐसे छोटे छोटे समान न रखे और न ऐसे किसी समान से खेलने दे,

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन