Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय कोरबा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

Vivek Sahu

Tue, Nov 21, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान )- शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, कोरबा में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोरबा द्वारा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विक्रम प्रताप चन्द्रा, विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट एवं कृष्ण कुमार सूर्यवंशी एडीजे उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन एवं सरस्वती वदना से किया गया। तत्पश्चात विशेष न्यायाधीश विकम प्रताप चन्द्रा का स्वागत आई. क्यू.ए. सी. प्रभारी अमिता सक्सेना एवं एडीजे कृष्ण कुमार सूर्यवंशी का स्वागत सह-संयोजक आई क्यू.ए.सी. डॉ. श्रेणी दिवाकर व प्राचार्य डॉ राजेन्द्र सिंह का स्वागत नैक संयोजक डॉ. ए.पी. सिंह द्वारा पुष्प गुच्छ एवं बैज लगाकर किया गया। अतिथि विकम प्रताप चन्द्रा ने पाक्सो एक्ट को लेकर छात्राओं को महत्वपूर्ण जानकारी देते कहा की किसी भी तरह के अपराधिक मामला होने पर परिवार के सदस्य आगे आकर उनको न्याय दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है एवं पीडित की जानकारी गुप्त रखी जाती है। एडीजे कृष्ण कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों एवं महिलाओं के लिए निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र स्थापित है, जहा विधिक मार्गदर्शन एवं अधिवक्ता उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही उन्होंने परिवहन से संबंधित लायसेंस एवं इश्युरेंस के बारे में जानकारी दी। प्राचार्य डॉ. राजेन्द्र सिंह ने छात्राओं को इस दिए विधिक जानकारी को लाभप्रद बताया तथा कार्यकम की सराहना की। अतिथियों के द्वारा छात्राओं को अधिक जानकारी के लिए ग्रंथापाल डॉ. एस सरस्वती राव को ग्रंथालय के लिए “सरल कानूनी शिक्षा पुस्तक प्रदान की गई। कार्यक्रम का संचालन कु. अन्नू यादव, एम.एस.सी रसायनशास्त्र की छात्रा के द्वारा किया गया। महाविद्यालय की सहायक प्राध्यापक कल्याणी ध्रुव वनस्पतिशास्त्र के द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन