Thursday 23rd of April 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। बालको पुलिस की त्वरित कार्यवाही।

Breaking news कोरबा में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या की, आरोपी गिरफ्तार

जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के कलेक्टर ने दिए निर्देश।

कोरबा जिले में “ज्ञानभारतम“ पाण्डुलिपि सर्वेक्षण अभियान का आगाज़, कलेक्टर ने दिए जून 2026 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश।

NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन। श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने

: जिले में 01 से 07 सितंबर तक चलेगा साक्षरता सप्ताह विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम होंगे आयोजित

Vivek Sahu

Thu, Aug 31, 2023
कोरबा कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं उपाध्यक्ष जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण तथा जिला शिक्षा अधिकारी एवं सचिव जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण के निर्देशन में जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण कोरबा द्वारा जिले में 01 से 07 सितंबर तक साक्षरता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विभिन्न स्थानों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. सीमा भारद्वाज ने बताया कि साक्षरता सप्ताह के दौरान जिले के समस्त शासकीय/शासकीय महाविद्यालयों, हायर सेकेण्डरी/हाईस्कूलों में चित्रकला, भाषण, वाद-विवाद, निबंध, मेहंदी एवं रंगोली कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की नई शिक्षा पर केन्द्रित योजना उल्लास-नवभारत कार्यक्रम को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप वित्त वर्ष 2022-27 के दौरान योजना के पांच घटक-बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, बुनियादी शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा और सतत् शिक्षा का क्रियान्वयन किया जाएगा। /कमलज्योति/

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन