Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: भाजपा कोरबा एवं रामपुर विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन 5 अप्रैल को, कई दिग्गज होंगे शामिल

Vivek Sahu

Thu, Apr 4, 2024
कोरबा आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । इसी तारतम्य में कल 5 अप्रैल को कोरबा जिले के कोरबा एवं रामपुर विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । कोरबा विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर बुधवारी बाजार कोरबा में सुबह 10:30 बजे से आयोजित किया गया है वहीं रामपुर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन सरस्वती शिशु मंदिर रजगामार में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया जाना है। इन कार्यकर्ता सम्मेलनों में मुख्य रूप से भाजपा कोरबा लोकसभा प्रत्याशी सुश्री सरोज पाण्डेय के साथ साथ केबिनेट मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राम विचार नेताम, लखन लाल देवागन, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कँवर सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहेंगे । इन विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में विधानसभा क्षेत्र में निवासरत भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला पदाधिकारी कार्य समिति सदस्य के साथ-साथ सभी मण्डल अध्यक्ष, समस्त कार्यकर्ता, मंडल के पदाधिकारी, व विधानसभा क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य, सरपंच, पंच, बूथ अध्यक्ष, सचिव, सदस्य शाहिद सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि गाने एवं सामान्य कार्यकर्ता को आमंत्रित किया गया है ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन