Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: मारवाड़ी युवा मंच ने किया जिले के प्रथम देहदानी महतो परिवार का सम्मान।

Vivek Sahu

Wed, Dec 4, 2024
कोरबा :बरपाली (न्यूज उड़ान ) छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जिले के प्रथम देहदानी स्व प्रदीप महतो के परिवार को प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। ज्ञात हो कि कोरबा जिला के बरपाली निवासी वरिष्ठ पत्रकार स्व प्रदीप महतो ने मरणोपरांत अपना देह कोरबा के मेडिकल कॉलेज को दान करने की घोषणा की थी।   विगत 4 अक्टूबर को उनके देहांत के उपरांत उनके परिवार ने स्व प्रदीप महतो का शव कोरबा मेडिकल कॉलेज को सौंप दिया। साथ ही उनके दशगात्र पर स्व प्रदीप महतो की पत्नी श्रीमती केवरा महतो द्वारा नेत्रदान की और उनके पुत्र महेंद्र महतो, पुत्र वधु श्रीमती प्रीति महतो द्वारा भी देहदान की घोषणा कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।   महतो परिवार के देहदान की घोषणाओं से प्रभावित होकर छत्तीसगढ़ प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा परिवार का सम्मान किया गया।   इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा स्व प्रदीप महतो के नाम स्मृति चिन्ह एवं श्रीमती केवरा महतो, महेंद्र महतो, श्रीमती प्रीति महतो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।   प्रांतीय अध्यक्ष मनीष अग्रवाल द्वारा बताया गया कि उनके मंच द्वारा प्रयास किया जा रहा है जो भी व्यक्ति देहदान या अंगदान करता है उनके परिवार को सरकार से दो लाख रुपये सम्मान के तौर पर दिया जाए साथ ही अंगदान किये गए व्यक्ति का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए।   इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच बरपाली के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल, जागृति शाखा की अध्यक्ष अंजलि अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, प्रांतीय जनसेवा संयोजक संदीप अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल, सुरेश अग्रवाल, अनिमेष अग्रवाल, हितेश अग्रवाल,. यश अग्रवाल के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यगण उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन