Sunday 26th of April 2026

ब्रेकिंग

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत 18 घंटे में ज्वेलरी चोरी का खुलासा, अंतर्राज्यीय गिरोह गिरफ्तार। तीन महिला सहित 5 आरोपी ग

सतर्क कोरबा” के तहत कड़ी कार्यवाही। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कोरबा पुलिस का सख्त प्रहार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस की कार्यवाही। गाली-गलौज, मारपीट एवं धमकी के मामले में आरोपी गिरफ्तार।

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अपराधियों पर कड़ा प्रहार। हिस्ट्रीशीट खोलकर बदमाशों पर कड़ी निगरानी, जवाबदेही भी तय।

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

: महापौर को हटाने विधायक लखन को सौंपा ज्ञापन

Vivek Sahu

Fri, Dec 8, 2023
कोरबा (न्यूज उड़ान ) नगर निगम के महापौर को हटाने को लेकर इन दिनों भाजपा पार्षद लामबंद हो गए हैं। पिछले दिनों कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर महापौर बनने की जांच करते हुए प्रमाण पत्र निरस्त करने की मांग की गई थी। इसके बाद भाजपा पार्षद दल के सदस्यों ने विधायक लखनलाल देवांगन से मुलाकात कर इस संबंध में आवश्यक हस्तक्षेप करने की गुजारिश की। प्रदेश में इन दिनों नगरीय निकायों में पदस्थ महापौर व अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की मुहिम चलाई जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा में भी भाजपा पार्षद दल द्वारा पहल की जा रही है। कलेक्टर को ज्ञापन देने के बाद शुक्रवार की संध्या भाजपा पार्षदों ने विधायक लखनलाल देवांगन के निवास स्थान पर मुलाकात कर इस संबंध में पहल करने की मांग की है। इस दौरान प्रमुख रूप से नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद रितु चौरसिया, नरेंद्र देवांगन, विकास अग्रवाल, कमला बरेठ, धनश्री साहू, कविता नारायण, पुराइन बाई, शैल कुमारी राठौर, विजय साहू, फिरत साहू, बुधवार साय, उर्वशी राठौर, सुफल दास, भानुमति जायसवाल, अनीता सकुंदी यादव, अजय गोंड़, नारायण दास महंत, अमित मिंज आदि उपस्थित रहे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन