Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: राशन मोदी ने दिया, सिलेंडर और 12 हजार भी मोदी ही देंगे महिलाओं को मोदी की गारंटी पर भरोसा बरकरार

Vivek Sahu

Tue, Nov 14, 2023
केन्द्र की मोदी सरकार ने कोरोना काल के बाद से ही निरंतर हर परिवार को प्रति व्यक्ति राशन देने की योजना पर कार्य प्रारंभ किया जो आज दिनांक तक चलता आ रहा है। कोरबा शहरी व स्लम बस्तियों की महिलाओं से बात करने पर कहा कि मोदी सरकार आज तक राशन देते आ रही है। कांग्रेस वाले तो इसमें भी डंडी मार रहे हैं। अपने-अपने लोगों को राशन दुकान आबंटित करके गरीबों के राशन देने की योजना पर ईमानदारी से कार्य नहीं कर पा रहे हैं। मोदी सरकार ने राशन के साथ-साथ आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी गरीबों के ईलाज की व्यवस्था सुनिश्चित कर रखी है। महिलाओं का यह भी कहना है कि जिस तरह मोदी सरकार राशन दे रही है उसी तरह 500 रुपए में सिलेंडर भी देगी और महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए भी देगी। हम लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि इससे पहले भी महिलाओं को प्रतिमाह पैसे देने का वादा कांग्रेस ने किया था, एक भी महिलाओं को इन 5 सालों में वादा निभाया हो तो स्पष्ट करें।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन