Friday 1st of May 2026

ब्रेकिंग

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना बालकोनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत घर की सुरक्षा एवं यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने की अपील।

कोरबा पुलिस की अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही

सतर्क कोरबा अभियान के तहत थाना दर्री में मैत्री महिला हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित। महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा, हेल्

: भाजपा ने जो कहा कर दिखाया- सुश्री सरोज पांडेय

Vivek Sahu

Thu, Apr 25, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान ) कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सरोज पांडेय ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता से जो भी वायदे किए उसे पूरा कर दिखाया है । यह बात उन्होंने रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत आयोजित विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में आमजनों को संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने अपने संबोधन में ये भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार ने जो भी प्रमुख वायदे पूर्व में किए थे उन्हें पूरा किया है। इनमें जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाना, अयोध्या में राम मंदिर बनवाना और तीन तलाक पर कानून बनाना शामिल है । ये वो महत्वपूर्ण फैसले हैं जो कल्पना से भी परे था। इसी तरह देश के 80 करोड़ गरीबों को प्रति सदस्य 5 किलो मुफ्त चावल दिया जाना, ढाई अरब से अधिक लोगों को मुफ्त कोरोना टीका लगवाना और हाल ही में CAA कानून पारित कराना भी केंद्र सरकार के मजबूत इरादों को दर्शाता है । विधानसभा चुनाव 2023 के समय प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश के 18 लाख गरीबों को पीएम आवास देने, 3100 की दर से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी करने और महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रति माह 1000 रु देने का जो वायदा किया था उसे भी पूरा कर दिखाया है । इसी कड़ी में तेंदू संग्रहण प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़कर 5500 किया गया है। वहीं वनोपज के समर्थन मूल्य में भी वृद्धि की गई। है । 25 अप्रैल गुरुवार को मदनपुर गुरमा, गितकुंआरी, बरपाली, जिलगा, बांधापाली, गेरांव और कोरकोमा में आयोजित नुक्कड़ सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए ,सभी ने सुश्री सरोज पांडे को समर्थन देते हुए उन्हें जीत के लिए आशीर्वाद दिया। विभिन्न स्थानों में आयोजित इस जनसंपर्क अभियान के दौरान पूर्व विधायक ननकी राम कंवर, भाजपा नेता गोपाल मोदी, भोज राम राजवाडे, संतोष अग्रवाल, धनेश्वरी कंवर समेत बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन