Tuesday 5th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: नगर निगम नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने भगवान श्री गणेश की पूजा कर किया पदभार ग्रहण…….

Vivek Sahu

Mon, Mar 10, 2025
कोरबा (न्यूज उड़ान )नगर निगम में नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने आज विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने से पहले उन्होंने पूजा-अर्चना कर भगवान श्री गणेश का आशीर्वाद लिया। और नगर के विकास के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।   नगर निगम कार्यालय में आयोजित समारोह में नगर के गणमान्य नागरिक, पार्षद, अधिवक्ता और अधिकारी मौजूद रहे। सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि वे शहर की साफ-सफाई, जल आपूर्ति, सड़क निर्माण और अन्य विकास कार्यों को प्राथमिकता देंगी। https://youtu.be/SkW675Mhv6k?si=evSIkIWTzWjzHTbJ     उन्होंने पार्षदों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही शहर को स्वच्छ और विकसित बनाया जा सकता है। भाजपा से 6 साल के लिए निष्कासन के जवाब में नवनिर्वाचित सभापति नूतन सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा से निष्कासन का समाचार मिडिया के माध्यम से मिला है।   https://youtu.be/l-W0CtKf94w?si=-XfVbJWYt5ymg2T9     भाजपा पार्टी से मुझे नोटिस मिलता तो मैं जरूर बताता कि हितानंद अग्रवाल जी को पार्षदो ने क्यों पसंद नहीं किया।   मैं भाजपा का छोटा कार्यकर्ता हूं और रहूंगा, 33 भाजपा पार्षदो ने सभापति के लिए मुझे जनादेश दिया है।   https://youtu.be/_byPhDSZlQM?si=T_C_GawdOaDrrKXP   सभापति के रूप में निगम के 67 पार्षदो के हितों की रक्षा करने, कोरबा शहर का चौतरफा विकास करने तथा नियमों के अनुसार निगम को चलाने का दायित्व पूरी निष्ठा से पूरा करता रहुंगा। नूतनसिंह ठाकुर सभापति नगर पालिक निगम कोरबा

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन