: रामपुर और तानाखार में ननकी व उईके रिपीट, कटघोरा में प्रेमचंद को टिकट, भाजपा ने जिले की तीन सीटों के लिए घोषित किए प्रत्याशी
Vivek Sahu
Tue, Oct 10, 2023
कोरबा जिला की चारों सीटों पर भाजपा ने अपने पत्ते खोल दिए हैं। कोरबा सीट पर पहले ही लखन लाल देवांगन को प्रत्याशी घोषित कर दिया गया था। इसके बाद बाकी तीन सीटों पर जिन नाम की चर्चा सबसे ज्यादा थी उन्हें ही टिकट दिया गया है। पिछला चुनाव जीतने वाले ननकी राम कंवर को रामपुर सीट पर रिपीट किया गया है। जबकि पिछला चुनाव मोहित राम केरकेट्टा से हारने वाले रामदयाल उईके को पाली तानाखार में एक बार फिर प्रत्याशी घोषित किया गया है।
कटघोरा में इस बार भाजपा ने नया चेहरा उतारा है। जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद पटेल को पार्टी ने टिकट देकर क्षेत्र के पटेल मरार समाज के वोटो को साधने का प्रयास किया है।
भारतीय जनता पार्टी ने 21 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की पहली सूची 17 अगस्त को जारी की। इसके बाद से दूसरी सूची की प्रतीक्षा दावेदारों के द्वारा की जा रही थी। भाजपा ने सोमवार को प्रत्याशियों की दूसरी सूची भी जारी कर दी है।दूसरी सूची में 64 प्रत्याशियों के नाम घोषित हुए हैं। पांच विधानसभाओं के लिए नाम होल्ड रखे गए हैं। इनमें कोरबा जिले की शेष 3 विधानसभा के लिए नाम घोषित कर दिए हैं। रामपुर विधानसभा क्षेत्र से ननकीराम कंवर, कटघोरा से प्रेमचंद पटेल और पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र से रामदयाल उइके को टिकट दी गई है।
प्रत्याशियों के नाम घोषित हो जाने के बाद अब उनके अपने क्षेत्र में चुनाव प्रचार में तेजी आ जाएगीTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन