Monday 4th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: धान खरीदी केन्द्रो मे प्रदेश के सभी डाटा एंट्री आपरेटरो को खाद्य विभाग मे विलय करने के लिए ननकी राम कँवर ने सीएम को लिखा पत्र।

Vivek Sahu

Tue, Oct 22, 2024
रायपुर( न्यूज उड़ान ) प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता व छ. ग. शासन के पूर्व गृहमंत्री श्री ननकी राम कँवर जी ने धान खरीदी केन्द्रो (धान उपार्जन केंद्र) मे विगत 17 वर्षो से कार्यरत पुरे प्रदेश मे 2739 डाटा एंट्री आपरेटरो को खाद्य विभाग मे विलय कर सविदा वेतनमान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखें है।   18 अक्टूबर से प्रारंभ एक माह से अधिक लगातार अनिश्चितकालीन आंदोलन करने वाले धान खरीदी केन्द्रो में पदस्थ डाटा एंट्री ऑपरेटर के प्रतिनिधि मण्डल जिसमे ऋषिकांत मोहरे,हेमंत कुमार साहू, माखन यादव, तोमल साहू संजय कँवर, मालिक राम, राजकुमार पटेल, गंगाधर राठिया ने 21 अक्टूबर को पूर्व गृहमंत्री श्री ननकी राम कँवर जी से मुलाक़ात कर अपनी समस्या व मांग से अवगत कराया और बताये की पुरे छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्र मे पदस्थ डाटा एंट्री आपरेटरो को कार्य करते हुए 17 वर्ष बीत चुका है और आज तक विभाग तय नही हुआ हैं।   वर्ष 2007 मे खाद्य विभाग के आदेश -निर्देश मे सहकारी समितियों मे संविदा पर नियोजित किया गया है एवं वर्तमान समय मे 12 माह संविदा अवधि मे कार्यरत है।   संविदा वेतनमान 27 प्रतिशत वृद्धि का लाभ भी प्रदेश के डाटा एंट्री आपरेटरो को नही दिया जा रहा है जबकि प्रदेश के सभी संविदा कर्मचारियों के लिए यह नियम लागु है।   सभी डाटा एंट्री आपरेटरो को कार्य करते हुए 17 वर्ष हो चुका है इसके बावजूद सरकार कोई विभाग देने के बजाये आउटसोर्सिंग भर्ती करने की तैयारी में है इस तरह से हम सभी कर्मचारियों के साथ अन्याय हो रहा है, अपनी व्यथा डाटा एंट्री ऑपरेटरो ने पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर को सुनाई जिस पर श्री कंवर ने प्रदेश के सभी डाटा एंट्री ऑपरेटरो को 27 प्रतिशत संविदा वेतनमान का लाभ देकर खाद्य विभाग में विलय करने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को पत्र लिखा है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन