Monday 27th of April 2026

ब्रेकिंग

कोरबा के शिवपुर फुलवारीपारा में मिली 368 वर्ष पुरानी पांडुलिपि। *“ज्ञानभारतम” एप से किया गया डिजिटल संरक्षण। भाषाविद आ

सतर्क कोरबा” अभियान के तहत रात्रि गश्त में सख्ती। रात में संदिग्ध रूप से घूमने वालों पर पुलिस की कड़ी नजर। 15 दिन में

कटघोरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही अवैध शराब पर सख्ती, नेशनल हाईवे स्थित कंचन ढाबा सील।

आदिवासी विकास परिषद छह एजेंडों पर करेगी काम। अभियान की जानकारी देते आविप के पदाधिकारी।

कलम के प्रहरी स्व. पासवान व स्व. विजय सिंह की स्मृति में कोरबा प्रेस क्लब का ब्लड डोनेशन एवं हेल्थ कैंप आज।

: कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ, यातायात जागरूकता को लेकर माह भर आयोजित किये जा रहे हैं विविध कार्यक्रम

Vivek Sahu

Fri, Jan 19, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक महोदय श्री जितेन्द्र शुक्ला के मार्गदर्शन पर 15 जनवरी को जिला कोरबा में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024 का शुभारंभ किया गया। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह में प्रतिदिन थानों व यातायात पुलिस द्वारा विधिक जागरूकता कार्यक्रम कर जिलेवासियों को यातायात के प्रति जागरूक किया जावेगा। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के चतुर्थ दिवस पर थाना और यातायात पुलिस के द्वारा किया गया:- नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में चैंबर ऑफ़ कॉमर्स इतवारी बाजार व्यापारी संघ सिटी सेंटर मॉल सिनेमा सिनेमूड पाम मॉल के अध्यक्षों एवं उनके प्रतिनिधियों के साथ सड़क सुरक्षा माह के संबंध में मीटिंग लिया गया। केंद्रीय विद्यालय एनटीपीसी में यातायात पुलिस के द्वारा स्कूल के छात्र और छात्राओं को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया एवं उन्हें समझाया गया। नगर निगम के सफाई मित्रों द्वारा सड़क सुरक्षा के तहत कोरबा शहर के मेन रोड में मुंनारी करके सड़क सड़क सुरक्षा के बारे में बताया गया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया गया। शासकीय ई.वि. स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा (राष्ट्रीय सेवा योजना) के छात्र-छात्राओं के साथ यातायात पुलिस के द्वारा शहर के चौक चौराहों पर यातायात नियमों के बारे में बताया गया एवं उसे पालन करने के लिए निवेदन किया गया। साथ ही कोरबा पुलिस के द्वारा सभी थाना/चौकी अंतर्गत वाहन चेकिंग के दौरान यातायात नियम के पालन नहीं करने वालों बाइक सवार एवं चार पहिया वाहन चलने वाले राहगीरों को यातायात संबंधी जानकारी देकर यातायात नियम का पालन करने चॉकलेट देकर निवेदन किया गया है और उनको हिदायत भी दिया गया। कोरबा पुलिस और यातायात के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति से निवेदन करता है कि यातायात के नियमों का शत प्रतिशत पालन करें, तो दुर्घटना मुक्त भारत की कल्पना साकार हो सकती हैl

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन