Wednesday 29th of April 2026

ब्रेकिंग

GDC Doongi Organizes Unity March and Marathon under Nasha Mukt Bharat Abhiyan

Meritorious Students Felicitated at PM SHRI HSS Fatehpur.

Mega Parent-Teacher Meeting Successfully Conducted Across Schools in District Rajouri.

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत बालको थाना में मैत्री हेल्पलाइन कार्यशाला आयोजित।

सिंहितराई पावर प्लांट हादसे पर दुख जताया,सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई - अनिल अग्रवाल।

: कोरबा जिला व्हॉलीबॉल संघ का अध्यक्ष चुने गए नवीन पटेल। देखें वीडियो

Vivek Sahu

Wed, Apr 10, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) जिला व्हॉलीबॉल संघ का चुनाव सोमवार 8 अप्रैल 2024 को विधिवत संपन्न हुआ।   छ.ग. स्टेट व्हालीवॉल एसोसियेशन, रायपुर के पर्यवेक्षक रामसिंगार यादव, जिला खेल अधिकारी खेल एवं युवा कल्याण विभाग दीनु प्रसाद पटेल एवं शिक्षा खेल अधिकारी आर.के. टंडन के मार्गदर्शन व उपस्थति में संपन्न हुए चुनाव में जिला व्हॉलीबॉल संघ के लिए नवीन पटेल निर्विरोध जिला अध्यक्ष चुने गए।   https://youtu.be/iPt104Yd9dQ?si=mbk0ORaotqIRjZQe   सचिव पद हेतु सुशील गर्ग का चयन हुआ है। निर्वाचन के पश्चात अध्यक्ष नवीन पटेल ने अपने जिला पदाधिकारियों व कार्यकारिणी की घोषणा की।   अध्यक्ष नवीन पटेल ने इस संबंध में प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि व्हॉलीबॉल खेल को कोरबा जिले में बेहतर स्थान दिलाने के लिए वे आज से ही संकल्पित हैं।   अपने पदाधिकारी व कार्यकारिणी के साथ मिलकर इस दिशा में कार्य करेंगे व कोरबा जिला का नाम इस खेल में रोशन होगा।   https://youtu.be/DL33AiaDyB0?si=blrYieN0q088azVK   उन्होंने बताया कि तहसील स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर व्हॉलीबॉल के खिलाड़ी तलाशे जाएंगे। गांव-गांव में छुपी व्हॉलीबॉल खेल की प्रतिभाओं को तहसील स्तर पर व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कर निखारा जाएगा।   तहसील स्तर पर चयनित खिलाड़ियों को मिलाकर एवं व्हॉलीबॉल के अन्य मंझे हुए खिलाड़ियों को लेकर जिले की टीम बनाई जाएगी।   जिले की टीम तैयार होने के बाद जिला स्तर पर एवं कोरबा में प्रदेश स्तर की व्हॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाएगा। यह भी प्रयास होगा कि व्हॉलीबॉल खेल को स्कूलों में भी प्रचलित कराया जाए।   तहसील स्तर के व्हॉलीबॉल खिलाड़ियों को खेल सामग्री के साथ अध्यापन के साथ-साथ प्रशिक्षण की सुविधा दिलाने का प्रयास कोरबा में कराया जाएगा व इसके लिए कोच भी रखे जाएंगे। अध्यक्ष नवीन पटेल की बातों व प्रस्तावों का उपस्थित समस्त कार्यकारिणी एवं खेल प्रेमियों ने समर्थन दिया।   सचिव सुशील गर्ग ने बताया कि वि वॉलीवाल खिलाड़ियों को उच्च स्तर पर खेलने के लिये खेल सामग्री व कोच की व्यवस्था भी करेंगे। इस प्रकार है जिला व्हॉलीवॉल संघ की कार्यकारिणी संरक्षक– अवधेश सिंह, जोगेश लाम्बा, सुमन सिंह, अशोक चावलानी योगेश जैन, राजेन्द्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, मनोज सिंह अध्यक्ष – नवीन पटेल उपाध्यक्ष- नवीन सिंह, विजय सिंह सचिव- सुशील गर्ग सह सचिव– शैलेष तिवारी, श्रीमती शालिनी नायर कोषाध्यक्ष– ज्ञानेश तिनवलकर कार्यक्रम संयोजक – डी.एम. मिश्रा सह संयोजक– सोनल फेलिक्स कार्यालय सचिव– सुमित सिंह सदस्य (पुरूष) राजेन्द्र तिवारी व नलीन्द्र सिंह पंवार सदस्य (महिला)- विजयालक्ष्मी, कु. सुषमा राज कार्यकारिणी सदस्य– वेदिका राठौर, शत्रुघन साहू, जी. राजेश, अनुपमा साहू, संतोषी देवांगन, सुधा तिवारी, कोमल दास, आर.पी. कैवर्त (दीपका), मधुसूदन शुक्ला, रवि चौबे जिला रैफरी बोर्ड अध्यक्ष– प्रमोद सिंह, सदस्य- कोमल दास, उजित निराला, कशाल सिंह, सुमित सिंह सलेक्शन कमेटी में अध्यक्ष शैलेष तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, सियाराम बंजारे, संतोषी देवांगन, वेदिका राठौर कार्यक्रम में उपरोक्त कार्यसमिति के अलावा राजनाथ सिंग, इंद्रजीत सिह, विनीत पटेल उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन