Wednesday 6th of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: न टूटेगा किसी का मकान, न दुकान, उद्योग मंत्री ने आयुक्त को दिए निर्देश।

Vivek Sahu

Sun, Jul 20, 2025
कोरबा( न्यूज उड़ान ) उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने कोरबा शहर में निगम द्वारा किसी प्रकार की अतिक्रमण तोड़ने की कार्रवाई न करने के निर्देश नगर निगम आयुक्त को दिए गए।   उद्योग मंत्री स्वयं महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के मुख्य मार्गो का भ्रमण कर व्यापारियों से मुलाकात करेंगे, तब तक के लिए किसी प्रकार की कार्रवाई न करने कहा गया है।   शनिवार को उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के कोहड़िया, कोरबा स्थित कार्यालय में महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत की उपस्थिति में जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, अन्य पदाधिकारी गण के साथ शहर के व्यापारियों ने मुलाकात की।   इस दौरान व्यापारियों ने विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया।   मंत्री लखन लाल देवांगन ने नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे से फोन पर चर्चा की।   मंत्री श्री देवांगन ने कहा की शहर के विकास में व्यापारी गणों का शुरू से ही बहुत बड़ा योगदान रहा है।   व्यापारी प्रतिष्ठानों को बगैर किसी तरह की समस्या हुए शहर का विकास कराया जाए। शहर के व्यापारी खुद शहर के विकास के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के सहयोग के लिए खड़े हैं। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि वे खुद महापौर और निगम के अधिकारियों के साथ शहर के सभी मुख्य मार्गो के व्यावसायिक कम्प्लेक्सो का अवलोकन करेंगे। तब तक के लिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जाए।   मंत्री श्री देवांगन ने बताया कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन की सरकार हर वर्ग के साथ उनके विकास के लिए तत्परता से खड़ी है।   कोरबा शहर का हर व्यापारी बंधु और आम नागरिक मेरे परिवार का हिस्सा है, मैं उनके हर सुख दुख में उनके साथ हमेशा खड़ा रहूंगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन