: प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल ने किया स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण
Vivek Sahu
Fri, Nov 3, 2023
कोरबा निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा और रामपुर विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री प्रियतु मंडल ने झगरहा स्थित आई.टी.कालेज में स्थापित किए जा रहे स्ट्रांग रूम और मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री मण्डल ने विधानसभा वार बनाए गए स्ट्रांग रूमों में जाकर ईव्हीएम मशीनों और मतदान दलों को वितरित की जाने वाली सामग्रियों की व्यवस्था की जानकारी ली।
प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल को अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी सीमा पात्रे ने अब तक की गई तैयारियों की जानकारी दी और मतदान दलों को सामग्री वितरण तथा वापसी पर सामग्री लेने की व्यवस्थाएं बताई।
प्रेक्षक ने मतगणना के लिए तय कमरों में भी पहुंचकर वहां किए जा रहे इंतजामों का जायजा लिया तथा विधानसभावार गणना के लिए लगने वाली टेबलों की स्थिति, अभ्यर्थियों और उनके अभिकर्ताओं के बैठने आदि की व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम तथा मतगणना स्थल पर सुरक्षा के इंतजामों की जानकारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से ली।
*एमसीएमसी कक्ष, वीडियो अवलोकन कक्ष, कंट्रोल रूम का भी किया निरीक्षण*
कोरबा और रामपुर विधानसभा के लिए नियुक्त प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री प्रियतु मंडल ने वाणिज्य कर कार्यालय में विधानसभा निर्वाचन हेतु बनाये गये मीडिया अनुप्रमाणन और मीडिया अनुवीक्षण इकाई(एमसीएमसी), वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम, वेयर हाउस आदि का अवलोकन किया। उन्होंने एमसीएमसी इकाई द्वारा प्रतिदिन के अखबारों, टीव्ही चैनलों, सोशल मीडिया एकाउंट में अभ्यर्थियों के प्रचार संबंधी सामाग्रियों को चिन्हित कर पैड न्यूज के प्रकरण हेतु प्रेषित करने के निर्देश दिए। प्रेक्षक ने एमसीएमसी कक्ष, वीडियो अवलोकन कक्ष, सी-वीजिल- कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों से उनके कार्यों के संबंध में बारीकी से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।
*शराब दुकान और शराब गोदाम का भी किया निरीक्षण*
प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल और व्यय आब्जर्वर श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव तथा पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी ने शराब दुकान और गोदाम में जाकर यहां किये जा रहे रिकार्ड संधारण सहित उपलब्ध स्टाक की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।
क्रमांक 671/कमलज्योति/फोटो क्र. 1 से 6 तक।
//समाचार//
*प्रेक्षक प्रियतु मण्डल और सी.के.जमातिया ने किया मतदान केन्द्रों का निरीक्षण*
कोरबा 01 नवंबर 2023/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कोरबा जिले के चारो विधानसभा के लिये प्रेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है। सभी प्रेक्षक कोरबा पहुंच गये हैं। इसी कड़ी में आज कोरबा और रामपुर विधानसभा के प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री प्रियतु मंडल और पाली-तानाखार तथा कटघोरा विधानसभा के प्रेक्षक आई.ए.एस. श्री सी.के.जमातिया ने संबंधित विधानसभा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। प्रेक्षक श्री जमातिया ने पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत ग्राम हरनमुड़ी के मतदान केन्द्र क्रमांक 299 एवं 300, ग्राम ईरफ के मतदान केंद्र क्रमांक 190 व 191, गोपालपुर के मतदान केंद्र क्रमांक 194, ग्राम चैतमा के मतदान क्रमांक 209 एवं 210, विधानसभा कटघोरा अंतर्गत मतदान केंद्र क्रमांक 33 मोहलाईन भाठा, मतदान केंद्र क्रमांक 31 एवं 32 कसनिया, मतदान केंद्र क्रमांक 30 जुराली, मतदान केंद्र क्रमांक 36 एवं 40 कटघोरा, मतदान केंद्र क्रमांक 49, 53,55 एवं 56 ग्राम जेंजरा, मतदान केंद्र क्रमांक 196 रजकम्मा सहित दीपका, गेवरा, कुसमुंडा, कटघोरा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने पाली-तानाखार विधानसभा अन्तर्गत ग्राम ईरफ में मतदाताओं के घर में मतदाता कार्ड और मतदान करने के संबंध में भी जानकारी ली। प्रेक्षक ने मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की जानकारी हेतु किए गये दीवाल लेखन, दिव्यांग मतदाताओं हेतु बनाये गये रैम्प तथा मतदान केन्द्रों में उपलब्ध अन्य सुविधाओं का निरीक्षण किया। इसी तरह कोरबा और रामपुर विधानसभा के प्रेक्षक श्री प्रियतु मण्डल ने शासकीय प्राथमिक शाला डूमरमुड़ा, बरेड़ीमुड़ा, चोरभट्टी, गोपालपुर, रामपुर, झगरहा, बालको, रूमगरा क्षेत्र के मतदान केन्द्रों का अवलोकन किया। उन्होंने मतदान केन्द्रों में आवश्यकतानुसार सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित विधानसभा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी, बूथ लेबल अधिकारी उपस्थित थे।
क्रमांक 672/कमलज्योति/फोटो क्र. 07 से 13 तक।
//समाचार//
*आम नागरिक प्रेक्षकों से कर सकते हैं भेंट*
कोरबा 01 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत रामपुर और कोरबा विधानसभा हेतु प्रेक्षक श्री प्रियतु मंडल (आईएएस), मो.नं. 7587016645 से आम नागरिक प्रातः 9.30 बजे से 10.30 बजे तक कावेरी भवन गेस्ट हाउस, कटघोरा और पाली-तानाखार हेतु प्रेक्षक श्री सी.के.जमातिया .(आईएएस), मो.नं. 7587016646 से आम नागरिकगण प्रातः 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में मिलकर निर्वाचन संबंधी शिकायत कर सकते हैं।. इसी तरह व्यय आब्जर्वर श्री ओ.एन.हरिप्रसाद राव (आईआरएस) मो.नं. 7587016535 और पुलिस आब्जर्वर श्री सी.वेंकटा सुब्बा रेड्डी (आईपीएस) मो.नं. 7587016647 से सुबह 9.30 बजे से 10.30 बजे तक एनटीपीसी कावेरी भवन गेस्ट हाउस में निर्वाचन संबंधी शिकायत की जा सकती है।
क्रमांक 673/सुरजीत/
//समाचार//
*शिकायत हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी*
कोरबा 01 नवंबर 2023/निर्वाचन संबंधित शिकायतों हेतु आम नागरिकों के लिए कोरबा जिले में हेल्पलाइन नंबर 07759-224608 जारी की गई है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 1950 में भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सी-विजील ऐप में आम नागरिक शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
क्रमांक 674/सुरजीत
//समाचार//
*विज्ञापन आदि की अनुमति के लिए एमसीएमसी के कक्ष क्रमांक 20 में किया जा सकता है संपर्क*
*मीडिया सेंटर में निर्वाचन संबंधी जानकारी की जा सकती है प्राप्त*
कोरबा 01 नवंबर 2023/ विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मीडिया अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति गठित की गई है। निर्वाचन संबंधी विज्ञापन, पाम्फ्लेट की अनुमति के संबंध में आवश्यक जानकारी के लिए वाणिज्य कर कार्यालय (जीएसटी भवन) कक्ष क्रमांक 20 में श्री अजित तिर्की मोबाइल नंबर 999323942, श्री सुरेश कंवर मोबाइल नंबर 9131558605 में संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह जिले के मीडिया प्रतिनिधि निर्वाचन संबंधी जानकारी के लिए मीडिया सेंटर में सुश्री उष्मा घोष मोबाइल नंबर 9810493820 तथा श्री मनोज कुमार रजक 9329942755 के मोबाइल नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।
स.क्र. 675/सुरजीतTags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन