Saturday 25th of April 2026

ब्रेकिंग

बालको ने फायर सर्विस सप्ताह के माध्यम से अग्नि सुरक्षा जागरूकता को दिया बढ़ावा।

कोर्ट की जीत के बाद बड़ा खुलासा!” — कई वर्षों के संघर्ष के बाद कुर्मी समाज आक्रामक, अवैध कब्जा, स्कूल संचालन और तोड़फोड़

मुद्दे से गायब कांग्रेस और पूर्व मंत्री को कुछ नहीं मिल रहा तो मेरे 35 वर्ष पूर्व दिवंगत पिता के ख़िलाफ़ आरोप लगाने से

उद्योग मंत्री का शीतल शरबत वितरण केंद्र घंटाघर में प्रारंभ, राहगीरों को शरबत की वितरित ।

मंडी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा (MBSI26) का आयोजन—जिले में 32 परीक्षा केंद्रों में 9790 परीक्षार्थी होंगे शामिल।

: मतदान दल के अधिकारी-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र से किया मतदान

Vivek Sahu

Fri, Nov 10, 2023
कोरबा वे अधिकारी-कर्मचारी जिनकी ड्यूटी विधानसभा निर्वाचन 2023 हेतु मतदान दलों में लगाई गई है, ऐसे अधिकारियों-कर्मचारियों ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया। प्रशिक्षण स्थल पर बनाए गए डाक मतपत्र मतदान सुविधा केंद्र में मतदान की व्यवस्था होने पर मतदान दल में शामिल मतदाताओं ने उत्साह के साथ लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भूमिका अदा की। डाक मतपत्र से मतदान करने वाली मतदान कर्मी श्रीमती ममता डहरिया ने बताया कि उनकी ड्यूटी मतदान दलों में लगाई गई है। इसलिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने का विकल्प चयन करने के साथ ही आज प्रशिक्षण स्थल में मतदान किया है। मतदान कर्मी श्री पंकज जोशी और पंचराम साहू ने बताया कि मतदान दल में ड्यूटी लगने के पश्चात् आज उन्होंने भी प्रशिक्षण स्थल में अपना महत्वपूर्ण वोट डाक मतपत्र के माध्यम से किया है। शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय, साडा कन्या कोरबा, स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय कटघोरा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा के प्रशिक्षण स्थल में अधिकारी-कर्मचारी डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान की व्यवस्था की गई थी। मतदान दल में शामिल माइक्रो ऑब्जर्वर, पुलिस कर्मी एवं वाहन चालकों के लिए डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की व्यवस्था प्रशिक्षण स्थल में की गई है। वे 11 और 14 नवंबर को शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज कोरबा, शासकीय मुकुटधर पाण्डेय कॉलेज कटघोरा के प्रशिक्षण स्थल में डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान कर सकते हैं। प्रशिक्षण स्थल में विधानसभा क्षेत्र रामपुर, कोरबा, कटघोरा, पाली-तानाखार के अभ्यर्थियों तथा राजनीतिक दलों के अध्यक्ष व प्रतिनिधि भी अपनी उपस्थिति दे सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे अधिकारी कर्मचारी जो कि कोरबा जिले के निवासी हैं और कोरबा जिले से बाहर कार्यरत् हैं तथा जिनकी मतदान कार्यों में ड्यूटी लगाई गई है एवं जिन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से डाक मतपत्र हेतु आवेदन किया है वे 11 और 14 नवंबर को शासकीय ईव्हीपीजी कॉलेज में उपस्थित होकर मतदान कर सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन