Sunday 3rd of May 2026

ब्रेकिंग

श्रमिक राष्ट्र निर्माण के मौन शिल्पी हैं, उनका सम्मान हम सबका कर्तव्य है"*— पार्षद नरेंद्र देवांगन।

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कोरबा पुलिस की प्रभावी कार्यवाही। महिला पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी गि

ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार। कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण।

मौसम बदलते ही लगातार रात भर रेस्क्यु टीमने किया कई जगह रेस्क्यु, वहीं बाइक में घुसा जहरीला नाग, जितेंद्र सारथी ने के टीम

सजग कोरबा, सतर्क कोरबा अभियान के तहत कटघोरा पुलिस अनुविभाग में होटल, लॉज एवं ढाबों की सघन जांच।

: श्री श्याम मित्र मंडल चुनाव का विरोध।

Vivek Sahu

Tue, Oct 1, 2024
कोरबा (न्यूज उड़ान) श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा में चुनाव का विरोध मंडल के सदस्यों द्वारा किया जा रहा है।   जानकारी के मुताबिक मंडल के वर्तमान अध्यक्ष की कार्य प्रणाली पर असंतोष जाहिर करते हुए सदस्यों ने बताया कि श्री श्याम मित्र मंडल कोरबा छत्तीसगढ़ सोसायटी रजिस्ट्रीकरण अधिनियम के अंतर्गत रजिस्टर्ड संस्था है।   संस्था के नियम के हिसाब से 15 दिन पूर्व सदस्यों को चुनाव की सूचना देखकर उसके बाद नामांकन प्रक्रिया फिर चुनाव कराया जाता है किंतु वर्तमान समय तक सदस्यों की इसकी विधिवत सूचना नहीं दी गई।   मंडल के सदस्यों ने बताया कि मतदान करने वाले लोगों की सूची जारी किए बगैर चुनाव कराया जा रहा है, जो चुनाव में भाग ले रहे प्रत्याशियों के अधिकारों का हनन है।   उन्होंने कहा कि चुनाव के नतीजे को प्रभावित करने के लिए वर्तमान अध्यक्ष के द्वारा परिचित के लोगों को मंडल का सदस्य बनाकर उन्हें मत का अधिकार देना न्याय संगत नहीं है एवं चुनाव के नतीजे को प्रभावित करने हेतु जानबूझकर पुराने सदस्यों के रसीद नहीं काटी गई।   वर्तमान अध्यक्ष के द्वारा मंडल का सदस्यों की मांगों की लगातार अवहेलना की जा रही है, जनरल मीटिंग ना बुलाने पर रजिस्ट्रार द्वारा कड़ा पत्र लिखकर स्पष्टीकरण मांगा गया।   वर्तमान अध्यक्ष की कार्यप्रणाली कल अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कल होने वाली मीटिंग एवं चुनाव में केवल उन्हें सदस्यों को प्रवेश देने की बात कही गई है जिनका श्री श्याम मित्र मंडल की वार्षिक रसीद 15 सितंबर तक काटी गई हो, इस बात पर सभी श्याम मित्र मंडल का सदस्य ने भारी विरोध जताया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन